"हार्वर्ड विश्वविद्यालय": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 87 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q13371 (translate me)
चित्र:
पंक्ति 1:
[[चित्र:HarvardMemorial Yard,Hall at Harvard University, Cambridge MA.jpgJPG|thumb|right|250px]]
'''हार्वर्ड विश्वविद्यालय''' [[अमेरिका]] के [[मैसाचुसैट्स]] शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी [[विश्वविद्यालय]] है, जो इवी लीग का सदस्य है. इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ. हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं. यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है.
शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था. 13 मार्च, 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया. यह नाम [[जॉन हार्वर्ड]] के नाम पर रखा गया, जिसने संस्थान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सौ किताबों वाले एक [[पुस्तकालय]] सहित 779 डॉलर की राशि दान में दी. पहलीबार मैसाचुसैट्स के संविधान-1780 में हार्वर्ड के साथ यूनिवर्सिटी शब्द जोड़ा गया.