"खिलौना (1970 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 21:
'''खिलौना''' 1970 में बनी [[हिन्दी भाषा]] की फिल्म है ।
== संक्षेप ==
ठाकुर सूरज सिंह एक अमीर आदमी हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी ([[दुर्गा खोटे]]) हैं और तीन लड़के हैं, किशोर ([[रमेश देव|रमेश देओ]]), विजयकमल ([[संजीव कुमार]]) और मोहन ([[जितेन्द्र]]) और एक अविवाहित बेटी राधा है। किशोर की पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चे पप्पू और लाली हैं। किशोर परिवार का कारोबार देखता है, विजयकमल एक प्रसिद्ध कवि है और मोहन शहर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। विजयकमल सपना नाम की लड़की से प्यार करता है लेकिन उनका पड़ोसी बिहारी ([[शत्रुघन सिन्हा]]) अपने पैसों के दम पर उससे ज़बरदस्ती शादी कर लेता है और शादी की महफ़िल में ही सपना आत्महत्या कर लेती है। विजयकमल यह सब देखकर पागल हो जाता है।<br />
ठाकुर की पत्नी को विजयकमल को पागलखाने भेजना गंवारा नहीं है, इसलिए उसे घर की छत में एक कमरे में बन्द रखा जाता है। डाक्टरों के यह कहने पर कि अगर उसकी शादी करा दी जाय तो शायद उसकी याददाश्त वापिस आ सकती है, ठाकुर हीराबाई नाम की तवायफ़ के कोठे में जाकर हीराबाई की लड़की चांद ([[मुमताज़ (अभिनेत्री)|मुमताज़]]) से अपने बेटे के साथ झूठी शादी रचाने की मिन्नत करता है और बदले में हज़ार रुपये महीना देने की पेशकश करता है। चांद मान जाती है और ठाकुर के घर आकर विजयकमल की देखभाल करने लगती है। विजयकमल की हालत धीरे धीरे सुधरने लगती है लेकिन इस बीच विजयकमल के द्वारा चांद का बलात्कार होता है, बिहारी भी चांद से ज़बरदस्ती करने की कोशिश करता है और मोहन चांद को अपना बनाने के ख़्वाब संजोने लगता है। चांद गर्भवती हो जाती है। इसी बीच यह बात भी उजागर होती है कि चांद हीराबाई की नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता (नारी सभा के प्रैसिडैन्ट) की बेटी है लेकिन यह बात हीराबाई, सामाजिक कार्यकर्ता और चांद (जो छुपकर सारी बात सुनती है) के अलावा किसी को मालूम नहीं है। एक हादसे में विजयकमल के साथ हाथापायी के दौरान बिहारी छत से गिर कर मर जाता है और विजयकमल की याददाश्त वापिस लौट आती है लेकिन अब वो चांद को पहचानता तक नहीं है। ठाकुर के परिवारवाले अब चांद से चले जाने को कहते हैं और जब चांद उनको यह बताती है कि वह विजयकमल के बच्चे की माँ बनने वाली है तो उसे बहुत दुत्कारते हैं। फ़िल्म के अन्त में मोहन आकर सारा मसला सुलझा लेता है और चांद को ठाकुर के घर में अपना लिया जाता है।
 
== चरित्र ==