"राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ (चीन)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:2009年6月23日界山达坂.jpg|thumb|240px|[[तिब्बत]] के रुतोग ज़िले में तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग पर लगी एक शिला]]
[[चित्र:China India western border 88.jpg|thumb|240px|राजमार्ग २१९ [[अक्साई चिन]] (गुलाबी रंग वाला क्षेत्र) से निकलता हुआ [[शिंजियांग]] और [[तिब्बत]] को जोड़ता है]]
'''राष्ट्रीय राजमार्ग २१९''', जिसे '''तिब्बत-शिंजियांग राजमार्ग''' भी कहा जाता है, [[चीन]] द्वारा निर्मित एक [[राजमार्ग]] है जो [[भारत]] की सीमा के नज़दीक [[शिंजियांग]] प्रान्त के [[कारगिलिक]] शहर से लेकर [[तिब्बत]] के [[शिगात्से विभाग]] के [[ल्हात्से]] शहर तक जाता है। इसकी कुल लम्बाई २,७४३ किलोमीटर है।<ref>[http://www.tibettravel.info/get-to-tibet/xinjiang-tibet-highway.html Xinjiang-Tibet Highway (Yecheng-Burang)]</ref> इसका निर्माण सन् १९५१ में शुरू किया गया था और यह सड़क १९५७ तक पूरी हो गई।<ref>[http://www.gwu.edu/~nsarchiv/NSAEBB/NSAEBB66/ch-36.pdf MemCons of Final sessions with the Chinese], White House, 1971-08-12</ref><ref>[http://eng.tibet.cn/news/tin/t20071101_286020.htm 50th anniversary of Xinjiang-Tibet Highway marked], China Tibet Information Center, 2007-11-01</ref> यह राजमार्ग भारत के [[अक्साई चिन]] इलाक़े से निकलता है जिसपर चीन ने १९५० के दशक में क़ब्ज़ा कर लिया था और जिसको लेकर १९६२ का [[भारत-चीन युद्ध]] भी भड़क गया।
 
== इतिहास ==