"ध्यान": अवतरणों में अंतर

छो 112.196.24.51 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 2171602 को पूर्ववत करें
Attention--> meditation
पंक्ति 1:
[[चित्र:Sivakempfort.jpg|thumb|right|250px| [[बंगलुरू]] में एक ध्यान मुद्रा में भगवान [[शिव]] की एक प्रतिमा]]
 
ध्यान (Attentionmeditation) चेतन मन की एक प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपनी चेतना बाह्य जगत् के किसी चुने हुए दायरे अथवा स्थलविशेष पर केंद्रित करता है। यह अंग्रेजी "अटेंशन" के पर्याय रूप में प्रचलित है। हिंदी में इसके साथ "देना", "हटाना", "रखना" आदि सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग, इसमें व्यक्तिगत प्रयत्न की अनिवार्यता सिद्ध करता है। ध्यान द्वारा हम चुने हुए विषय की स्पष्टता एवं तद्रूपता सहित मानसिक धरातल पर लाते हैं।
 
योगसम्मत ध्यान से इस सामान्य ध्यान में बड़ा अंतर है। पहला दीर्घकालिक अभ्यास की शक्ति के उपयोग द्वारा आध्यात्मिक लक्ष्य की ओर प्रेरित होता है, जबकि दूसरे का लक्ष्य भौतिक होता है और साधारण दैनंदिनी शक्ति ही एतदर्थ काम आती है। संपूर्णानंद प्रभृति कुछ भारतीय विद्वान् योगसम्मत ध्यान को सामान्य ध्यान की ही एक चरम विकसित अवस्था मानते हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ध्यान" से प्राप्त