"प्रिज़्म (निगरानी कार्यक्रम)": अवतरणों में अंतर

विकिलिंक सुधार
टाइमलाइन
पंक्ति 1:
'''प्रिज़्म''' 2007 से [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] की [[राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, अमेरिका|राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी]] (एनएसए) द्वारा संचालित एक गुप्त जन इलेक्ट्रॉनिक निगरानी डेटा खनन कार्यक्रम है। प्रिज़्म डाटा संग्रह के प्रयास के लिए एक सरकारी कोड नाम है जिसे आधिकारिक तौर पर SIGAD '''US-984XN''' शीर्षक से जाना जाता है।
 
[[जोर्ज बुश|बुश प्रशासन]] के अंतर्गत 2007 में पारित हुए प्रोटेक्ट अमेरिका एक्ट के बाद प्रिज़्म शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन यूएस फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलेन्स कोर्ट के पर्यवेक्षण के अंतर्गत होता है जो स्वयं 1978 के फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलेन्स एक्ट के तहत स्थापित और अधिकृत किया गया था। इसे छह वर्ष पश्चात एनएसए के तकनीकी ठेकेदार [[एड्वर्ड स्नोडेन]] ने लीक किया, जिसने आगाह किया कि जन डेटा संग्रह की सीमा जितनी जनता को पता थी उसकी तुलना में कहीं अधिक थी और इसके साथ ही उसने इन गतिविधियों को "खतरनाक" और "आपराधिक" बताया। ये खुलासे ''द गार्डियन'' और ''[[द वॉशिंगटन पोस्ट]] के द्वारा जून 6, 2013, को प्रकाशित किए गए थे।