No edit summary
पंक्ति 24:
footnotes = |
}}
'''कैथल''' [[हरियाणा]] [[प्रान्त]] का एक [[शहर]] है। यह पुरे हरियाणे मे धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है, इसकी सीमा [[करनाल]], [[कुरुक्षेत्र]], जीन्द, और पजाब के [[पटियाला]] जिले से मिली हुई है। महाभारत कालीन कैथल हरियाणा का एक ऐतिहासिक शहर है। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना [[युधिष्ठिर]] ने की थी। इसे वानर राज हनुमान का जन्म स्थान भी माना जाता है। इसीलिए पहले इसे कपिल स्थलकपिस्थल के नाम से जाना जाता था। आधुनिक कैथल पहले करनाल जिले का भाग था। लेकिन 1973 ई. में यह कुरूक्षेत्र में चला गया। बाद में हरियाणा सरकार ने इसे कुरूक्षेत्र से अलग कर 1 नवम्बर 1989 ई. को स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया। यह [[राष्ट्रीय राजमार्ग 65]] पर स्थित है।
 
== इतिहास ==
कैथल से कई ऐतिहासिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। पुराणों के अनुसार इसे वानर राज [[हनुमान]] का जन्म स्थान माना जाता है। इतिहास के अनुसार यह भारत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान के साम्राज्य का एक भाग था। रजिया सुल्तान के अलावा इस पर सिक्ख शासकों का शासन भी रहा है। कैथल में पर्यटक ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं से जुड़े अवशेष भी देख सकते हैं। इसके अलावा वह यहां पर हनुमान की माता अंजनी का मन्दिर भी देख सकते हैं।
 
== कृषि और खनिज ==
पंक्ति 37:
 
== शिक्षण संस्थान ==
कैथल में [[कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय]] से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं। जिनमें हरियाणा कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट और आर.के.एस. डी. कॉलेज शामिल हैं।
 
== जनसंख्या ==
 
2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,17,226, और इस ज़िले की कुल जनसंख्या 9,45,631 है।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कैथल" से प्राप्त