"शीतोष्ण कटिबन्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Klimagürtel-der-erde.png|thumb|350px|विश्व मानचित्र जिसमें समशीतोष्ण कटिबन्ध '''हरे रंग''' से दिखाया गया है। ]]
'''शीतोष्ण कटिबन्ध''' या '''समशीतोष्ण कटिबन्ध''' (temperate zone) [[ऊष्णकटिबन्ध]] और [[शीत कटिबन्ध]] के बीच का क्षेत्र कहलाता है। इस क्षेत्र की विशेषता यह है कि यहाँ गर्मी और सर्दी के मौसम के [[तापमान]] में अधिक अन्तर नहीं होता। लेकिन यहाँ के कुछ क्षेत्रों में, जैसे [[मध्य एशिया]] और मध्य [[उत्तरी अमेरिका]], जो [[समुद्र]] से काफ़ी दूर हैं, तापमान में काफ़ी परिवर्तन होता है और इन इलाकों में [[महाद्वीपीय मौसमजलवायु]] पाया जाता है।<br />
समशीतोष्ण कटिबन्धीय मौसम ऊष्णकटिबन्ध के कुछ इलाकों में भी पाया जा सकता है, खासतौर पर ऊष्णकटिबन्ध के पहाड़ी इलाकों में, जैसे [[एन्डीज़ पर्वत शृंखला]]। <br />
उत्तरी समशीतोष्ण कटिबन्ध उत्तरी गोलार्द्ध में [[कर्क रेखा]] (तकरीबन २३.५° उ) से [[आर्कटिक रेखा]] (तकरीबन ६६.५° उ) तक तथा दक्षिणी समशीतोष्ण कटिबन्ध दक्षिणी गोलार्द्ध में [[मकर रेखा]] (तकरीबन २३.५° द) से [[अंटार्कटिक रेखा]] (तकरीबन ६६.५° द) तक का क्षेत्र होता है।