"बंगाल की खाड़ी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 204:
 
बंगाळ की खाड़ी की तटरेखा के समीपी क्षेत्रों में मछुआरों की ढोनी और कैटामरान नावें घूमती रहती हैं। यहां मछुआरे सागरीय मछलियों की २६ से ४४ प्रजातियों को पकड़ पाते हैं।<ref>[http://www.fao.org/sd/giahs/other_india3_desc.asp Globally Important Agricultural Heritage Systems (GIAHS)] URL accessed 21 January 2007</ref> बंगाल की खाड़ी से एक वर्ष में कुल पकड़ी गयी मछलियों की औसत मात्रा २० लाख टन तक पहुंचती है।<ref>[http://na.nefsc.noaa.gov/lme/text/lme34.htm LME 34 Bay of Bengal] ।अभिगमन तिथि: २१ जनवरी, २००७</ref> विश्व के कुल मछुआरों का लगभग ३१% इसी खाड़ी पर निर्भर है और यहीं रहता है।<ref>[http://www.economist.com/news/asia/21576721-harbours-eastern-lobe-indian-ocean-could-transform-economic-geography-asia-new द बे ऑफ़ बंगाल: न्यू बे डॉनिंग] The Bay of Bengal: New bay dawning</ref>
 
== बंगाल की खाड़ी के सामरिक महत्व ==
बंगाल की खाड़ी मध्य पूर्व से फिलिपींस सागर तक के क्षेत्र के बीचोंबीच स्थित है। वैमानिक सामरिक महत्त्व को देखें तो भी यह क्षेत्र के प्रमुख विश्व वायु मार्गों के बीच में स्थित है। यह दो वृहत आर्थिक खण्डों [[सार्क]] और [[आसियान]] के बीच आती है। इसके उत्तर में चीन का दक्षिणी भूमिबद्ध क्षेत्र होने के साथ साथ भारत और बांग्लादेश के प्रमुख बंदरगाह भी बने हैं। इन दोनों ही राष्ट्रों में आर्थिक उत्थान होता जा रहा है, हालांकि ये जनतंत्र हैं। गहरे सागर में आतंकवाद की रोकथाम करने के उद्देश्य से भारत, चीन और बांग्लादेश ने मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया से नौसैनिक सहयोग के समझौते किये हुए हैं। <ref name="atimes.com">http://www.atimes.com/atimes/South_Asia/GA25Df05.html</ref>
 
[[File:Malabar 07-2 exercise.jpg|250px||right|thumb|संयुक्त राज्य के जहाज MALABAR 07 नौसैनिक अभ्यास करते हुए। इस अभ्यास में जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के ऍजिस क्रूज़र्स एवं सिंगापुर और भारत के सैन्य सहायक जहाजों ने भि भाग लिया था।]]
भारत के लिये बंगाल की खाड़ी सामरिक दृष्टि से अतिमहत्त्वपूर्ण है, क्योंकि उसका प्रभाव क्षेत्र खाड़ी के प्राकृतिक विस्तार में ही आता है।दूसरे मुख्य भूमि से दूरस्थ अंडमान और नीकोबार द्वीपसमूह इसी खाड़ी द्वारा भारत से जुड़े हैं। तीसरे भारत के कई प्रमुख महत्त्वपूर्ण बंदरगाह जैसे कोलकाता चेन्नई, विशाखापट्टनम और तूतीकोरिन बंगाल की खाड़ी में ही स्थित है।<ref>http://www.rediff.com/news/2006/dec/26claude.htm</ref>
 
हाल ही में चीन ने इस क्षेत्र में प्रभाव डालने की दृष्ति से म्यांमार एवं बांग्लादेश से गठजोड़ समझौते के भी प्रयास आरंभ किये हैं।<ref>http://www.burmadebate.org/archives/spring01strategic.html</ref> यहीं संयुक्त राज्य ने भी भारत, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के संग विभिन्न बड़े अभ्यास भी किये हैं। <ref name="globalpolitician.com">http://www.globalpolitician.com/23382-india</ref><ref>http://www.voanews.com/english/archive/2007-09/2007-09-10-voa15.cfm?CFID=23265195&CFTOKEN=84466582</ref> बंगाल की खाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास [[मालाबार २००७]], वर्ष २००७ में हुआ था। इसमें संयुक्त राज्य, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया से सामरिक जलपोत आये थे। इस अभ्यास में भारत भि प्रतिभागी था। क्षेत्र में [[प्राकृतिक गैस]] के बड़े भण्डार की संभावना पर भी भारत की नज़र है।
<ref name="atimes.com" /> यहाम के तेल एवं गैस भंडारों पर अधिकार के मामले को लेकर भारत एवं म्यामार के बांग्लादेश से संबंधों में कुछ खटास भी आ चुकी है।
 
बांग्लादेश और म्यांमार के बीच सागरीय सीमा को लेकर २००८ एवं २००९ में सैन्य तनाव भी बढ़े थे। अब बांग्लादेश अन्तर्राशःट्रीय सागर विधि न्यायालय के माध्यम से भारत और म्यांमार से सागरीय जलसीमा के विवाद सुलझाने के प्रयास में कार्यरत है।<ref name="The Maritime Boundary Dispute Between Bangladesh and her neighbors: Motivations, Potential Solutions, and Implications">http://www.nbr.org/publications/element.aspx?id=449</ref>
 
==सन्दर्भ==