"बंगाल की खाड़ी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 247:
=== ब्रिटिश पेनल उपनिवेश ===
पोर्ट ब्लेयर में बनी [[सेलुलर जेल]] जो "काला पानी" के नाम से प्रसिद्ध थी, अंग्रेज़ों ने १८९६ में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के कैदियों को आजीवन बंदी बनाने हेतु बनवायी थी। यह भी [[अंडमान द्वीपसमूह]] में स्थित है।
 
== सागरीय पुरातात्त्विक समीक्षा ==
[[सागरीय पुरातत्त्वशास्त्र]] या मैरीन आर्क्योलॉजी प्राचीन लोगों के अवशेष पदारथों एवं वस्तुओं के अध्ययन को कहते हैं। इसकी एक विशेष शाखा [[:w:Archaeology of shipwrecks|डूबे जहाजों की पुरातात्त्विकी]] के अन्तर्गत्त टूटे एवं डूबे पुरातन जहाजों के अवशेषों का अध्ययनकिया जाता है। पाषाण व धात्विक लंगर, हाथी दांत, दरयाई घोड़े के दांत, चीनी मिट्टी के बर्तन, दुर्लभ काठ मस्तूल एवं सीसे के लट्ठे आदि कई वस्तुएं ऐसी होती हैं, जो काल के साथ खराब नहीं होती हैं और बाद में पुरातत्त्वशस्त्रियों के अध्ययन के लिये प्रेरणा बनती हैं, जिससे उनके बारे में ज्ञान लिया जा सके तथा उनसे उनके समय का ज्ञान किया जा सके। कोरल रीफ़्स, सूनामियों, चक्रवातों, मैन्ग्रोव की दलदलों, युद्धों एवं टेढ़े-मेढ़े समुद्री मार्गों का मिला-जुला योगदान उन जहाजों के टूटने या डूबने में रहा था।<ref>[http://drs.nio.org/drs/bitstream/2264/30/3/Man_Environ_29_28.pdf मैरीन आर्क्योलॉजी इन इण्डिया]। अभिगमन तिथि: २२ जनवरी, २००७</ref>
 
=== प्रसिद्ध जहाज एवं टूट या डूब ===
* 1778 से 1783 अमरीकी क्रांति/स्वाधीनता युद्ध के परिणाम बंगाल की खाड़ी तक दृष्टिगोचर हुए।<ref>[http://www.theshipslist.com/ships/Wrecks/wrecks1816-1818.html Shipwrecks 1816-1818] |अभिगमन तिथि:23 जनवरी, २००७</ref>
* १८५० में अमरीकी क्लिपर ब्रिगेड- ईगल को बंगाल की खाड़ी में ही डूबा माना जाता है।<ref>[http://www.maritimeheritage.org/ships/wrecks.html The Maritime Heritage Project: Gold Rush Ships, Passengers, Captains] |अभिगमन तिथि:23 जनवरी, २००७</ref>
* अमरीकी बापतिस्त एडोनिरैम जडसन, जू. की मृत्यु १२ अप्रैल, १८५० में हुई, जिसको बंगाल की खाडी में ही दफ़नाया गया था।
* १८५५ में द बार्क "इन्क्रेडिबल" जहाज बंगाल की खाड़ी में एक जलमग्न चट्टान से टकराकर डूब गया था।<ref>[http://www.islandregister.com/shippingnotes.html Shipping Notes from the 1800s - P.E.I.] |अभिगमन तिथि:23 जनवरी, २००७</ref>
* १८६५ में, एक समुद्री आंधी से स्टार ऑफ़ इण्डिया (यूटर्प) का मस्तूल टूट कर ध्वस्त हो गया, जब वह एक चक्रवात से निकल रहा था।
* १८७५ वेलेडा नामक ७६&nbsp;मी. (२५०&nbsp;फ़ीट) लम्बा और १५&nbsp;मी. (50&nbsp;फ़ीट) चौड़ा यान था, जो किसी बचाव दल का सदस्य था डूब गया।<ref>[http://www.diving-industry.com/news/2006/05/06/sunken-ship-possibly-older-than-titanic-discovered/ Diving-News.com » Wrecks] |अभिगमन तिथि:23 जनवरी, २००७</ref>
* १९४२ में द्वितीय अभियानी बेड़े के जापानी क्रूज़र यूरा ने मलायन सेना की ओर से बंगाल की खाड़ी के व्यापारी जहाजों पर हमला बोल दिया था।
* ३ दिसंबर, १९७१ को पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया था कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस राजपूत ने उनकी एक पनडुब्बी पीएनएस ग़ाज़ी को [[विशाखापट्टनम]] में डुबो दिया था।
 
==सन्दर्भ==