"बंगाल की खाड़ी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 139:
बंगाल की खाड़ी जैव-विविधता से परिपूर्ण है, जिसके कुछ अंश हैं [[प्रवाल भित्ति]], [[ज्वारनदमुख]], मछली के अंडेपालन एवं मछली पालन क्षेत्र एवं [[मैन्ग्रोव]]। बंगाल की खाड़ी विश्व के ६४ [[:w:Marine ecoregion|सबसे बड़े सागरीय]] [[:w:Marine ecosystem|पारिस्थितिक क्षेत्रों]] में से एक है।
 
''[[:w:Kerilia jerdonii|केरीलिया जेर्दोनियाई]]'' बंगाल की खाड़ी का एक समुद्री सांप होता है। एक शंख शेल (''Conus bengalensis'') जिसे ग्लोरी ऑफ़ बंगाल अर्थात बंगाल की शोभा कहा जाता है, इसको यहां के सागरतटों पर यत्र-तत्र देखा जा सकता है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है।<ref>[http://www.oceanlight.com/lightbox.php?lr=Bay_of_Bengal Phillip Colla Natural History Photography] अभिगमन तिथि: २१ जनवरी २००७</ref> [[:w:Olive Ridley|ओलिव रिडले]] नामक [[:w:sea turtle|समुद्री कछुआ]] [[विलुप्तप्राय प्रजाति|विलुप्तप्राय प्रजातियों]] में आता है, इसको गहीरमाथा सागरीय उद्यान, [[गहीरमाथा तट]], [[ओडिशा]] में पनपने लायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा यहां [[:w:Marlin|मैर्लिन]], [[:w:barracuda|बैराकुडा]], [[:w:skipjack tuna|स्किपजैक टूना, (''Katsuwonus pelamis'')]], [[:w:yellowfin tuna|यलोफ़िन टूना]], [[:w:Indo-Pacific Hump-backed Dolphin|हिन्द-प्रशांत हम्पबैक डॉल्फ़िन (''Sousa chinensis'')]], एवं [[:w:Bryde's whale|ब्राइड्स व्हेल (''Balaenoptera edeni'')]] यहां के कुछ अन्य विशिष्ट जीवों में से हैं। बे ऑफ़ बंगाल हॉगफ़िश (''Bodianus neilli'') एक प्रकार की [[:w:Wrass|व्रास मीन]] है जो पंकिल लैगून राख या उथले तटीय राख में वास करती है। इनके अलावा यहाम कई प्रकार के डॉल्फ़िन झुण्ड भी दिखाई देते हैं, चाहे [[:w:bottle nose dolphin|बॉटल नोज़ डॉल्फ़िन (''Tursiops truncatus'')]], [[:w:Pantropical spotted dolphin|पैनट्रॉपिकल धब्बेदार डॉल्फ़िन (''Stenella attenuata'')]] या [[:w:spinner dolphin|स्पिनर डॉल्फ़िन (''Stenella longirostris'')]] हों। [[टूना]] एवं [[डॉल्फ़िन]] प्रायः एक ही जलक्षेत्र में मिलती हैं। तट के छिछले एवं उष्ण जल में, [[इरावती डॉल्फ़िन |इरावती डॉल्फ़िन (''Orcaella brevirostris'')]] भी मिल सकती हैं।<ref>[http://www.newagebd.com/2005/jan/05/nature.html Naturalist: On the swatch of no ground: Mashida R Haider goes to the Bay of Bengal and comes back full of the marine life there] अभिगमन तिथि: २१ जनवरी, २००७</ref><ref>[http://www.cms.int/reports/small_cetaceans/data/S_attenuata/s_attenuata.htm CMS: Stenella attenuata, Pantropical spotted dolphin] अभिगमन तिथि: २१ जनवरी, २००७</ref> डब्ल्यूसीएस के शोधकर्ताओं के अनुसार बांग्लादेश के सुंदरबन इलाके और बंगाल की खाड़ी के लगे जल क्षेत्र में जहां कम खारा पानी है, वहां हत्यारी व्हेल मछलियों के नाम से कुख्यात अरकास प्रजाति से संबंधित करीब 6,000 इरावदी डॉल्फिनों को देखा गया था। <ref>[http://hindi.in.com/latest-news/news/-424502.html बंगाल की खाड़ी में दिखीं दुर्लभ डॉल्फिन]|४ अप्रैल, २००९।|इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। अभिगमन तिथि: २६ अगस्त, २०१३ </ref>
 
[[:w:Great Nicobar Biosphere Reserve|ग्रेट निकोबार बायोस्फ़ियर संरक्षित क्षेत्र]] में बहुत से जीवों को संरक्षण मिलता है जिनमें से कुछ विशेष हैं: [[:w:saltwater crocodile|खारे जल का मगर (''Crocodylus porosus'')]], जाइंट [[:w:Leatherback Sea Turtle|लेदरबैक समुद्री कछुआ (''Dermochelys coriacea'')]], एवं [[:w:Cuora amboinensis|मलायन संदूक कछुआ (''Cuora amboinensis kamaroma'')]]।