"विकिपीडिया:स्वागत": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो Robot: Removing pl:Wikipedia:Powitanie nowicjuszy (deleted)
पंक्ति 3:
 
माँगे हुए पर डाल दें।
 
== बदलाव करना ==
 
विकिपीडिया के पन्ने (यह पन्ना भी) कोई भी बदल सकता है। अगर आपको ऐसा लगे की पन्ने में सुधार की आवश्यकता है तो पन्ने के ऊपर या नीचे दिखाई गई ''बदलें'' कडी को चुनें। आपको लॉगिन करने की भी आवश्यकता नहीं है।
 
सहायता करना, आरम्भ करने का एक सरल मार्ग है। विकिपीडिया का उपयोग उसी तरह करें जैसे आप किसी भी ज्ञानकोष को करेंगे, पर जब आपको कोई समस्या दिखें - स्पैलिंग में गलती, शायद, या कोई अस्पष्ट वाक्य - तो "बदलें" कडी को क्लिक करें और समस्या का समाधान करें। [[विकिपीडिया:पन्नों को बदलने में संकोच न करें|पन्नों को बदलने में संकोच न करें]]; अगर किसी पन्ने को सुधारने का आपको कोई मार्ग दिखे, तो उसे सुधारें। गलतियाँ करने के बारे मे अधिक चिंता न करें; जब आप वास्तव मे कोई गलती करे, तो आप, या कोई और, बाद में उसे सुधार सकता है। आप को यह भयानक लग सकता है! फ़िर भी यह प्रणाली काम करती है ।
 
हिन्दी विकिपीडिया में लेख लिखने के लिये आप जैसे लोगों की आवश्यकता है । आप [[विकिपीडिया:नया पन्ना कैसे आरम्भ करें | एक नया पन्ना आरम्भ कर सकतें है]] या आप किसी भी लेख को बदल सकतें है या बढा सकते हैं। अगर आप सोचते है कि आप किसी लेख को बिगाड देंगे, तो [[विकिपीडिया:प्रयोगस्थल |प्रयोगस्थल]] में जाकर जितना जी चाहें पन्ना बदलने का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने योगदान को सुरक्षित करने से पहले, उसकी झलक भी देख सकते हैं। फिर आप या तो योगदान की गलतियाँ सुधार सकते है, बदलाव रद्द कर सकते है या सुरक्षित कर सकते हैं।
 
विकिपीडिया के लेख [[विकिपीडिया:निष्पक्षता|निष्पक्ष]] होने चाहिये, अलग अलग पहलुओं की प्रस्तुति होनी चाहिये।
विकिपीडिया को दिये गये सभी योगदान [[ग्नू मुक्त दस्तावेजी लाइसेंस]] (GFDL) के अन्तर्गत होने चाहिये। अधिक जानकारी के लिये [[विकिपीडिया:कॉपीराइट]] देखें।
 
हम आशा करते है कि विकिपीडिया को योगदान देने में आपको आनन्द आयेगा।