"असम में श्रेणिबद्ध धमाके": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 8 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q2901905 (translate me)
'IndiaAssam.png' -> 'Assam in India.png' using GlobalReplace v0.2a - Fastily's PowerToys: Correct misleading names into accurate ones
पंक्ति 1:
[[चित्र:IndiaAssamAssam in India.png|thumb|right|असम]]
[[गुरुवार]], [[३० अक्तूबर]], [[भारत]] के [[असम]] प्रांत की राजधानी [[गुवाहाटी]] और १३ अन्य स्थानों पर हुए श्रंखलाबद्ध धमाकों में ६६ से अधिक व्यक्तियों की अब तक मृत्यु हो चुकी है और दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए। सभी विस्फोट बृहस्पतिवार सुबह ११:३० से ११:४० बजे के बीच हुए। [[कोकराझाड़]] में तीन जगहों पर, [[गुवाहाटी]] में पांच जगहों पर और [[बोंगाईगांव]] में तीन व [[बरपेटा]] में दो जगहों में धमाके हुए। इसे लेकर असम में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और लोगों को घरों से नहीं निकले के लिए कहा गया है। वहीं, गणेशगुड़ी में धमाके के बाद गुस्साए लोगों की पुलिस से मुठभेड़ में कई लोग घायल हो गए है। इसके बाद [[दिसपुर]], [[गणेशगुड़ी]] व गुवाहाटी में क‌र्फ्यू लगा दिया गया है। संदेह है कि इन धमाकों में बाह्य संपर्को वाले पूर्वोत्तर के उग्रवादी गुटों को हाथ हो सकता है। इस बीच, उल्फा ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। केंद्र ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दिए जाने की मंजूरी दी है। इधर, मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इन धमाकों की कड़ी निंदा की। सूचना है कि केंद्र का एक उच्चस्तरीय दल स्थिति का जायजा लेने के लिए असम आएगा। दल में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।