"विकिपीडिया:चौपाल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 328:
 
::मैं अनिरुद्ध जी की बातों से थोड़ी सहमति रखता हूँ। लेकिन यह कहना सही नहीं होगा की हमें ऐसे कार्य केवल प्रबंधकों पर छोड़ देने चाहिए। मेरे ख्याल से प्रबंधक बनाने की क्षमता सिर्फ कुछ गिने चुने अनुभवी व्यक्तियों में होती है। हमें ''the more the better'' वाली मानसिकता से बचना चाहिए। हिंदी विकिपीडिया पर इस वक्त केवल चार प्रबंधक हैं, और उनपर पहले से ही पूरी विकी को सँभालने का भार है। ऐसे में हम अगर [[विकिपीडिया:चित्र प्रेरक|चित्र प्रेरक]] जैसे छोटे अधिकार सदस्यों में बाँट दें, तो इससे प्रबंधकगण पर बोझ कम होगा, और उन सदस्यों को एक छोटे तौर पर विकी सँभालने का "first hand experience" मिलेगा, जिसकी मदद से वह आगे जाकर प्रबंधक बनने की ज़िम्मेदारी संभाल पाएंगे। इसलिए मेरी राय में निराशावादी न होकर इसका समर्थन करना चाहिए। [[User:Shubhamkanodia|<font color="black">➟</font> <b><font color="0066FF">शुभम कानोडिया</font></b>]] [[User talk:shubhamkanodia|<font color="black">(</font><font color="003D99">वार्ता</font><font color="black">)</font>]] 06:39, 14 अक्टूबर 2013 (UTC)
 
:शुभम! आप मेरे छोटे भाई की तरह हैं। आपके विकि योगदान की सराहना करते हुए विनम्रता से यह कहना चाहता हूँ कि विकिया की मूल संकल्पना ही अधिक सक्रीय सदस्य औ्र उतनी ही बेहतर विकिया में है। अंग्रेजी विकिया इसलिए अच्छी है क्योंकि उसपर एक लाख से ज्यादा सक्रीय सदस्य औ्र एक हजार से अधिक प्रबंधक हैं। सक्रीय सदस्यों की संख्या दो सौ से दो हजार कर दीजिए पिछले दस वर्षों की उपलब्धि एक वर्ष में मिल जाएगी। दूसरी बात यह कि प्रबंधक होने के लिए कोई विशिष्ट योग्यता की जरूरत नहीं है। केवल विकिनीतियों की बेहतर समझदारी, सहयोगात्मक सक्रियता थोड़ा अनुभव और विकिया के संवर्धन की प्रतिबद्धता आपके प्रबंधक होने के लिए पर्याप्त हैं। प्रबंधकों के कोई विशेष अधिकार भी नहीं होते हैं। मैं एक साल से अवकाश पर था। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि प्रबंधकों ने अतिरिक्त जिम्मेदारी क्यों ओढ़ रखी है। प्रबंधक संख्या बढ़ाने का प्रयास क्यों नहीं किया। विकिया की संकल्पना केवल ज्ञानकोश को ग्रह के प्रत्एक व्यक्ति तक पहुँचाने की ही नहीं है बल्कि उसे बनाने और रखरखाव में हिस्सेदारी के अधिकार और दायित्व को भी हरेक व्यक्ति तक पहुँचाने की है। पता नहीं हिंदी विकिया पर प्रबंधक महान योग्यताओं वाला विशिष्ट अधिकारों से लैस पद है यह धारणा क्यों बिठा दी गई है। संजीव, आप, मनोज खुराना, माला चौबे आदी कितने ही सदस्य हैं जिन्हें महीनों पहले से ्परबंधन अधिकार देकर इस दायित्व के लिए तैयार किया जा सकता था। यदि गलती करते तो समझाने, सिखाने औ्र अंततः प्रतिबंधित करने का विकल्प तो है ही। और विकिया पर कोई गलती ऐसी नहीं होती है या की जा सकती है जिसे पुनर्वापस न लिया जा सके। अभी तक के सारे मिटाए पन्ने भी सुरक्षित रहते हैं। हम सही गलत करते और गलत को सही करते हुए ही आगे बढ़ेंगें। <small><span style="border:1px solid magenta;padding:1px;">[[User:aniruddhajnu|<b>अनिरुद्ध</b>]][[User_talk:अनिरुद्ध|<font style="color:purple;background:lightgreen;"> &nbsp;वार्ता&nbsp;</font>]] </span></small> 09:05, 14 अक्टूबर 2013 (UTC)