"अनिता बोस फाफ": अवतरणों में अंतर

नया पन्ना {{काम जारी}}
 
संक्षिप्त जीवनी
पंक्ति 1:
{{काम जारी}}
'''अनिता बोस फाफ''' ([[अंग्रेजी]]: Anita Bose Pfaff, [[जन्म]]: नवम्बर 1942 [[वियेना]],वर्तमान नाम: Anita Schenkl Pfaff) एक [[जर्मन]] [[अर्थशास्त्री]] है। वह ऑग्सबर्ग यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी है। इस समय वह [[राजनीति]] में सक्रिय हैं।
 
[[भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम]] के अग्रणी नेता [[सुभाष चन्द्र बोस]] और उनकी ऑस्ट्रियन पत्नी एमिली शैंकी की एकमात्र सन्तान हैं। जब उनके पिता सन् 1934 में वियेना अपना इलाज कराने गये थे उस समय उन्हें वहाँ काफी समय तक ठहरना पड़ा। उन दिनों एक किताब लिखने के लिये उन्हें अंग्रेजी जानने वाली एक महिला सचिव की जरूरत हुई। इसके लिये उन्होंने जून 1934 में एमिली शैंकी को अपना सचिव नियुक्त कर लिया।
पंक्ति 6:
बोस और एमिली एक दूसरे के नजदीक आ गये और उन्होंने आपस में शादी कर ली। उन दोनों के संसर्ग से अनीता का जन्म हुआ।.अगस्त 1945 में जब बोस का विमान दुर्घटना में देहान्त हुआ उस समय अनीता बहुत छोटी बच्ची थी। दुर्घटना से पूर्व सुभाष अपनी पुत्री को देख आये थे। अनिता बोस नाम उन्होंने ही दिया था।
 
परन्तु सुभाष अनिता की परवरिश न कर सके इस कारण वियेना में लोग उसे अनिता शेंकी फाफ ([[अंग्रेजी|अं]]: Anita Schenkl Pfaff) के नाम से जानने लगे।
 
== संक्षिप्त जीवनी ==
अनिता का जन्म नवम्बर 1942 में ऑस्ट्रियन महिला एमिली शैंकी और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के नेता सुभाष चन्द्र बोस के संसर्ग से वियेना में हुआ। अनिता के पिता भारतीय राजनीति में दुर्घटना के शिकार हो गये जिस कारण उसकी पूरी देखरेख माँ एमिली शैंकी की छत्रछाया में हुई। माँ के साथ रहने के कारण वियेना में लोग उसे अनिता शेंकी फाफ ([[अंग्रेजी|अं]]: Anita Schenkl Pfaff) के नाम से जानने लगे।
 
अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अनिता ने प्रोफेसर मार्टिन फाफ के साथ विवाह कर लिया। उनके पति बुण्डेस्टैग जर्मनी की संसद के सदस्य थे और जर्मन सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी से सम्बन्ध रखते थे। उन दोनों के एक बेटा व दो बेटियाँ कुल तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम है पीटर अरुण और बेटियों का थॉमस कृष्णा व माया कैरीना।<ref>[http://www.rediff.com/news/2005/may/11inter.htm Netaji's daughter speaks!<!-- Bot generated title -->]</ref>
 
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}