"अनिता बोस फाफ": अवतरणों में अंतर

संक्षिप्त जीवनी
पंक्ति 9:
 
== संक्षिप्त जीवनी ==
अनिता का जन्म नवम्बर 1942 में ऑस्ट्रियन महिला एमिली शैंकी और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के नेता सुभाष चन्द्र बोस के संसर्ग से वियेना में हुआ।हुआ था। अनिता के पिता भारतीय राजनीति में दुर्घटना के शिकार हो गये जिस कारण उसकी पूरी देखरेख माँ एमिली शैंकी की छत्रछाया में हुई। माँ के साथ रहने के कारण वियेना में लोग उसे अनिता शेंकी फाफ ([[अंग्रेजी|अं]]: Anita Schenkl Pfaff) के नाम से जानने लगे।
 
अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अनिता ने प्रोफेसर मार्टिन फाफ के साथ विवाह कर लिया। उनके पति बुण्डेस्टैग जर्मनी की संसद के सदस्य थे और जर्मन सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी से सम्बन्ध रखते थे। उन दोनों के एक बेटा व दो बेटियाँ कुल तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम है पीटर अरुण और बेटियों का थॉमस कृष्णा व माया कैरीना।<ref>[http://www.rediff.com/news/2005/may/11inter.htm Netaji's daughter speaks!<!-- Bot generated title -->]</ref>
==कैरियर==
अनिता ने ऑग्सबर्ग यूनिवर्सिटी में [[अर्थशास्त्र]] की प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया और प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई। उन्होंने अपने पिता की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक '''नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एण्ड जर्मनी''' अंग्रेजी में लिखी है। यह पुस्तक नेताजी के अन्य जीवनी लेखकों से काफी विचार विनिमय के पश्चात लिखी गयी है। इस पुस्तक में सुभाषचन्द्र बोस और स्वतन्त्रता संग्राम से सम्बन्धित कुछ तथ्य बहुत ही रोचक हैं। इस पुस्तक की पहली प्रति उन्होंने [[भारत]] आकर यहाँ के राष्ट्रपति [[प्रणव मुखर्जी]] के हाथों में 6 फरवरी 2013 को [[नई दिल्ली]] स्थित [[राष्ट्रपति भवन]] में स्वयं भेंट की थी। पुस्तक का प्रकाशन इण्डो जर्मन सोसायटी ऑफ इण्डिया के सौजन्य से हुआ है।<ref>[http://www.uni-augsburg.de/en/fakultaeten/wiwi/ Faculty of Business Administration and Economics<!-- Bot generated title -->]</ref>
 
==सन्दर्भ==