"अनिता बोस फाफ": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 14:
==कैरियर==
अनिता ने ऑग्सबर्ग यूनिवर्सिटी में [[अर्थशास्त्र]] की प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया और प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई। उन्होंने अपने पिता की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक '''नेताजी सुभाषचन्द्र बोस एण्ड जर्मनी''' अंग्रेजी में लिखी है। यह पुस्तक नेताजी के अन्य जीवनी लेखकों से काफी विचार विनिमय के पश्चात लिखी गयी है। इस पुस्तक में सुभाषचन्द्र बोस और स्वतन्त्रता संग्राम से सम्बन्धित कुछ तथ्य बहुत ही रोचक हैं। इस पुस्तक की पहली प्रति उन्होंने [[भारत]] आकर यहाँ के राष्ट्रपति [[प्रणव मुखर्जी]] के हाथों में 6 फरवरी 2013 को [[नई दिल्ली]] स्थित [[राष्ट्रपति भवन]] में स्वयं भेंट की थी। पुस्तक का प्रकाशन इण्डो जर्मन सोसायटी ऑफ इण्डिया के सौजन्य से हुआ है।<ref>[http://www.uni-augsburg.de/en/fakultaeten/wiwi/ Faculty of Business Administration and Economics<!-- Bot generated title -->]</ref>
==मीडिया में==
[[बालीवुड]] द्वारा नेता जी के जीवन पर आधारित फिल्म '''नेताजी सुभाषचन्द्र बोस: ऍ फॉर्गाटेन हीरो''' में भी अनिता बोस का जिक्र नेता जी की पुत्री के रूप में किया गया है।<ref>[http://www.imdb.com/title/tt0349878/ Netaji Subhas Chandra Bose: The Forgotten Hero (2005) - IMDb<!-- Bot generated title -->]</ref>
 
==सन्दर्भ==