"अनिता बोस फाफ": अवतरणों में अंतर

पूरे लेख में माँ एमिली शेंकल का नाम सर्वत्र सही किया
कुछ सामग्री और दी
पंक्ति 1:
 
'''अनिता बोस फाफ''' ([[अंग्रेजी]]: Anita Bose Pfaff, [[जन्म]]: नवम्बर 1942 [[वियेना]]) एक [[जर्मन]] [[अर्थशास्त्री]] हैं। वह ऑग्सबर्ग यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुकी हैं। इस समय वह अपने [[राजनीतिपति]] प्रो मार्टिन फाफ के साथ उनकी जर्मन सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी में सक्रिय रहती हैं।
 
[[भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम]] के अग्रणी नेता [[सुभाष चन्द्र बोस]] और उनकी ऑस्ट्रियन पत्नी [[एमिली शेंकल]] की एकमात्र सन्तान हैं। जब उनके पिता सन् 1934 में वियेना अपना इलाज कराने गये थे उस समय उन्हें वहाँ काफी समय तक ठहरना पड़ा। उन दिनों एक किताब लिखने के लिये उन्हें अंग्रेजी जानने वाली एक महिला सचिव की जरूरत हुई। इसके लिये उन्होंने जून 1934 में एमिली शैंकल को अपना सचिव नियुक्त कर लिया।
पंक्ति 11:
अनिता का जन्म नवम्बर 1942 में ऑस्ट्रियन महिला एमिली शैंकल और भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के नेता सुभाष चन्द्र बोस के संसर्ग से वियेना में हुआ था। अनिता के पिता भारतीय राजनीति में दुर्घटना के शिकार हो गये जिस कारण उसकी पूरी देखरेख माँ एमिली शैंकल की छत्रछाया में हुई। माँ के साथ रहने के कारण वियेना में लोग उसे अनिता शेंकल फाफ ([[अंग्रेजी|अं]]: Anita Schenkl Pfaff) के नाम से जानने लगे।
 
अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अनिता ने प्रोफेसर मार्टिन फाफ के साथ विवाह कर लिया। उनके पति बुण्डेस्टैग जर्मनी की संसद के सदस्य थे और जर्मन सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी से सम्बन्ध रखते थे। उन दोनों के एक बेटा व दो बेटियाँ कुल तीन बच्चे हैं। बेटे का नाम है पीटर अरुण और बेटियों का थॉमस कृष्णा व माया कैरीना। अनिता अपने पति की जर्मन सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी में सहयोग करती रहती हैं।<ref>[http://www.rediff.com/news/2005/may/11inter.htm Netaji's daughter speaks!<!-- Bot generated title -->]</ref>
 
==कैरियर==