"शिंजो आबे": अवतरणों में अंतर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री
नया पृष्ठ: {{ज्ञानसंदूक प्रधानमंत्री | order=जापान के प्रधानमंत्री|जापान के व...
(कोई अंतर नहीं)

05:53, 5 दिसम्बर 2013 का अवतरण

शिंजो अबे (安倍 晋三) (जन्म 21 सितम्बर 1954), दिसंबर २०१२ से जापान के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हैं। इन्होंने पूर्व में भी (२००६ से २००७ तक ) जापान के प्रधानमंत्री पद को सम्भाला था। अबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और ओयागाकू प्रणोदन संसदीय समूह के अध्यक्ष हैं। जब अबे जापान की राष्ट्रीय संसद (डाइट) की विशेष सत्र में २६ सितम्बर २००६ में पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए, तब वे, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के, जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। साथ ही साथ, वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री थे। एक साल से भी कम अवधि तक सेवा में रहने के बाद उन्होंने १२ सितम्बर २००७ में प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया, तत्पश्चात उन्हें यासुओ फुकुडा ने प्रतिस्थापित किया।

शिंजो अबे
शिंजो आबे


पदस्थ
कार्यभार ग्रहण
26 दिसंबर 2012
पूर्ववर्ती योशिहिको नोडा

जन्म 21 सितम्बर 1954 (1954-09-21) (आयु 69)
नगातो, यामागुची, जापान
राजनैतिक दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (जापान)
जीवन संगी अकी अबे