"आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो Bot: Migrating 48 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q37178 (translate me) |
कोई स्रोत |
||
पंक्ति 1:
[[चित्र:IndoEuropeanTree.svg|thumb|हिन्द-यूरोपीय भाषाओँ का वर्गीकरण ''(अंग्रेजी में, देखने के लिए क्लिक करें)'']]
'''आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा''' (आ॰हि॰यू॰), जिसे प्रोटो-इंडो-यूरोपियन भाषा (अंग्रेजी: Proto-Indo-European) भी कहा जाता है, [[भाषाविज्ञान|भाषावैज्ञानिकों]] द्वारा पूरे [[हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार]] की सभी भाषाओं की एकमात्र प्राचीन जननी भाषा मानी जाती है। माना जाता है के इसे प्राचीन काल में [[आदिम-हिन्द-यूरोपीय लोग]]
भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं के आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा लगभग ३७०० ई॰पू॰ तक बोली जाती रही और फिर उसका विभिन्न भाषाओं में खंडन होने लगा। इस तिथि के बारे में विद्वानों में हज़ार वर्ष इधर-उधर तक का आपसी मतभेद है। इस बात पर भी कई अवधारणाएँ हैं के इस भाषा को बोलने वाले कहाँ रहते थे, लेकिन बहुत से पश्चिमी विद्वान् [[कुरगन अवधारणा]] में विश्वास रखते हैं। कुरगन अवधारणा के अनुसार इस भाषा को बोलने वाले आदिम-हिन्द-यूरोपीय लोग पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में फैले हुए [[पोंटिक-कैस्पियाई स्तेपी]] के क्षेत्र में रहते थे। आधुनिक युग में [[विलियम जोन्स]] पहले विद्वान् थे जिन्होंने संस्कृत, प्राचीन यूनानी और [[लातिन भाषा|लातिन]] भाषाओं में समानताएँ देखकर यह दावा किया था के ये सारी एक ही आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा से उपजी भाषाएँ हैं। बीसवी शताब्दी की शुरुआत तक भाषावैज्ञानिकों के परिश्रम से आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आ॰हि॰यू॰) भाषा का चित्रण काफ़ी हद तक किया जा चुका था, जिसमे छोटे-मोटे सुधार लगातार होते रहे हैं।
|