"कीटविज्ञान": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 77 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q39286 (translate me)
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
[[चित्र:Beetle collection.jpg|right|thumb|300px|आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न संग्रहालय में भ्र्ंगों का संग्रह]]
कीट की उत्पत्ति बहुत प्राचीन है, क्योंकि वे कार्बनप्रद (Carbonniferous) युग में तो निश्चित रूप से ही वर्तमान थे और संभवत: इससे भी पूर्व रहे हों। 1930 ई0 तक 10,400 जीवाश्म (Fossil) कीटों का वर्णन किया जा चुका था और तब से अब तक अन्य अनेक कीट इस सूची में जोड़े जा चुके हैं। वर्तमान जातियों (Species) की संख्या लगभग 6,40,000 हैं। ऐसा अनुमान है कि यदि सभी का उल्लेख किया जाए तो उनकी संख्या 20,00,000 तक पहुँच जाएगी। कीट न्यूनाधिक सब क्षेत्रों में पाए जाते हैं।