"गौतम बुद्ध नगर जिला": अवतरणों में अंतर

→‎भौगोलिक सांख्यकी व प्रशासनिक अधिकारी: अद्यतन किया (जिलाधिकारी - ए० वी० राजामौलि)
→‎इतिहास: चित्र
पंक्ति 59:
 
== इतिहास ==
[[चित्र:Bismil Park2811.JPEG|thumb|left|150px|[[राम प्रसाद 'बिस्मिल'|बिस्मिल उद्यान]], [[ग्रेटर नोएडा]]]]
इस जिले की स्थापना 9 जून 1997 को [[बुलन्दशहर]] एवं [[गाजियाबाद]] जिलों के कुछ ग्रामीण व अर्द्धशहरी क्षेत्रों को काटकर की गयी थी। आज इसमें [[नोएडा]] व ग्रेटर नोएडा जैसे व्यावसायिक उप महानगर शामिल हो चुके है। [[दादरी]] विधान सभा क्षेत्र भी इसी जिले का एक हिस्सा बन चुका है।<ref>http://gbnagar.nic.in/</ref> वह दादरी जहाँ की जनता ने 1857 के प्रथम स्वातन्त्र्य समर में काफी योगदान दिया था। दादरी में स्वतन्त्रता सेनानी राव उमराव सिंह की मूर्ति आज भी देखी जा सकती है। इससे भी पूर्व 11 सितम्बर 1803 को ब्रिटिश आर्मी व मराठों की सेना के बीच हुए निर्णायक युद्ध के स्मारक के रूप में [[नोएडा]] के गोल्फ कोर्स परिसर के अन्दर ब्रिटिश जनरल गेरार्ड लेक की स्मृति को दर्शाता अंग्रेज वास्तुविद एफ़० लिस्मन द्वारा बनाया हुआ "जीतगढ़ स्तम्भ" आज भी दूर से ही दिखायी देता है।
 
ऐतिहासिक दृष्टि से यहाँ का दनकौर, बिसरख, रामपुर जागीर व नलगढ़ा गाँव कई स्मृतियाँ संजोये हुए है। दनकौर में [[द्रोणाचार्य]] तथा बिसरख में [[रावण]] के पिता विश्वेश्रवा ऋषि का प्राचीन मन्दिर आज भी स्थित है। [[ग्रेटर नोएडा]] स्थित रामपुर जागीर गाँव में स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान सन् 1919 में [[मैनपुरी षड्यन्त्र]] करके फरार हुए सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी [[राम प्रसाद 'बिस्मिल']] भूमिगत होकर कुछ समय के लिये रहे थे और यहाँ के गूजरों के जानवर चराते हुए पुस्तकों का [[अनुवाद]] किया था।<ref>http://myupwebsite.com/gautam-buddha-nagar.html</ref> नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित नलगढ़ा गाँव में [[भगत सिंह]] ने भूमिगत रहते हुए कई बम-परीक्षण किये थे। वहाँ आज भी एक बहुत बड़ा [[पत्थर]] सुरक्षित रखा हुआ है।
 
==महत्व==