"फ़ाउन्डेशन शृंखला": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 31 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q1564644 (translate me)
छो वर्तनी सुधार, replaced: ज्ञानकोष → ज्ञानकोश (6) AWB के साथ
पंक्ति 14:
 
=== फ़ाउन्डेशन ===
"फ़ाउन्डेशन" (Foundation, अर्थ: संस्था) नामक उपन्यास में हैरी सॅल्डन पर साम्राज्य के ख़िलाफ़ देशद्रोह करने का मुक़द्दमा चलाया जा रहा है। वह कहता है कि उसका विज्ञान बतला रहा है कि साम्राज्य गिरेगा और फिर या तो तीस हज़ार वर्षों के लिए मनुष्यों को अन्धकार काल में रहना होगा या फिर, अगर सारे मानव-ज्ञान को एक "अकाशगंगीय ज्ञानकोषज्ञानकोश" (Encyclopedia Galactica, ऍन्साइक्लोपीडीया गलैक्टिका) में सुरक्षित किया जाए, तो अन्धकार-काल केवल एक हज़ार साल तक सीमित रखा जा सकता है। हैरी सॅल्डन से पिंड छुड़ाने के लिए उसे एक दूर-दराज़ के टर्मिनस (Terminus) नामक ग्रह पर अपना ज्ञानकोषज्ञानकोश बनाने के लिए एक संस्था बनाने की अनुमति दी जाती है। हैरी सॅल्डन अपने ज्ञानकोषज्ञानकोश-कार्यकर्ताओं को लेकर वहाँ चला जाता है। साथ-ही-साथ वह चुपचाप आकाशगंगा के "दुसरे छोर" पर दूसरी संस्था भी शुरू कर देता है।
 
टर्मिनस ग्रह पहुँचकर ज्ञानकोषज्ञानकोश-कार्यकर्ता असमंजस में पड़ जाते हैं। उनके इर्द-गिर्द चार शक्तिशाली ग्रह हैं जो उन्हें डराते-धमकाते हैं। ज्ञानकोषियोंज्ञानकोशियों के पास अपनी अक्ल को छोड़कर कोई भी साधन नहीं है। टर्मिनस की राजधानी का [[महापौर]], जिसका नाम सैल्वेडॉर हार्डिन (Salvador Hardin) है, इन ग्रहों को आपस में भिड़ाकर टर्मिनस की स्वतंत्रता बनाए रखने की तरक़ीब बनता है और इसमें कामयाब रहता है। साम्राज्य धीरे-धीरे थकने लगता है और उसमें वैज्ञानिक प्रगति बंद होने लगती है, जबकि टर्मिनस पर प्रगति जारी रहती है। टर्मिनस में बने उपकरण साम्राज्य में बने उपकरणों से छोटे लेकिन अधिक शक्तिशाली होते हैं, चाहे वह हथियार हों चाहे रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ें। टर्मिनस अपने आसपास के ग्रहों से व्यापार सम्बन्ध बढ़ाता है और आख़िरकर अपने श्रेष्ठ विज्ञान के बूते पर उनपर नियंत्रण पा लेता है। टर्मिनस के व्यापारी ही उसकी शक्ति को फैलाने का काम करते हैं। एक ऐसा होबर मैलो (Hober Mallow) नामक व्यापारी इतना शक्तिशाली हो जाता है कि वह टर्मिनस का महापौर बन बैठता है और फ़ाउन्डेशन की शक्ति को और भी ग्रहों पर फैला देता है।
 
=== फ़ाउन्डेशन और साम्राज्य ===
पंक्ति 29:
 
=== फ़ाउन्डेशन का किनारा ===
"फ़ाउन्डेशन का किनारा" (Foundation's Edge, फ़ाउन्डेशन्ज़ ऍज) नाम के उपन्यास में फ़ाउन्डेशन के महापौर हारला ब्रैनो (Harla Branno) को शक़ होने लगता है कि दूसरी संस्था वास्तव में ख़त्म नहीं हुई थी। वह गोलन ट्रेवीज़ (Golan Trevize) नामक एक फ़ौजी अफ़सर को यानोव पॅलोरैट (Janov Pelorat) नाम के विद्वान और अन्य साथियों के साथ दूसरी संस्था की खोज पर रवाना करती है। पॅलोरैट से बातचीत करने पर ट्रेवीज़ को लगने लगता है कि दूसरी संस्था पृथ्वी नामक ग्रह पर है। किताब में बताया जाता है कि पृथ्वी को लोग लगभग भुला चुके हैं और बहुत से लोग समझते हैं कि ऐसा कोई ग्रह है ही नहीं। किसी भी ज्ञानकोषज्ञानकोश में पृथ्वी शामिल नहीं है और उसका ज़िक्र केवल मिथ्य-कथाओं में मिलता। ट्रेवीज़ को लगता है कि पृथ्वी को जानबूझ कर छुपाया जा रहा है।
 
इसी दौरान दूसरी संस्था के ग्रह पर स्टोर गॅन्डिबल (Stor Gendibal) नाम के प्रमुख शहरी को एक साधारण व्यक्ति मिलता है जिसकी बुद्धि में कुछ परिवर्तन किये जाने के हलके चिह्न हैं। यह बदलाव इतनी सफ़ाई से किया गया है कि दूसरी संस्था की क्षमता के बाहर है। गॅन्डिबल समझ जाता है कि आकाशगंगा में कोई व्यक्ति या ताक़त ऐसी है जो दूसरी संस्था के लिए भारी पड़ सकती है। वह पहले ही ट्रेवीज़ पर नज़रे गढ़ाए हुए था क्योंकि ट्रेवीज़ अक्सर दूसरी संस्था के ख़िलाफ़ बोला करता था। अब वह ट्रेवीज़ का पीछा करने का फैसला करता है क्योंकि उसे लगता है कि दूसरी संस्था को खोजते-खोजते ट्रेवीज़ ज़रूर इस नयी छुपी हुई ताक़त को भी ढूंढ निकालेगा।