"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

छो वर्तनी सुधार, replaced: ज्ञानकोष → ज्ञानकोश (29) AWB के साथ
पंक्ति 1:
{{नीति|वि:!|वि:नहीं|वि:विनहीं|वि:क्यानहीं|वि:विक्नहै|वि:विकीनहीं|category=विकिपीडिया नीतियाँ एवं दिशानिर्देश}}
विकिपीडिया एक ऑनलाइन ज्ञानकोषज्ञानकोश है, और उसे बनाने के लिए जुटे हुए ऐसे लोगों का एक समाज भी है जो एक-दूसरे से आदरपूर्वक व्यवहार करते हुए इस ज्ञानकोषज्ञानकोश को बढ़ाते हैं। इसलिए, कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो '''विकिपीडिया नहीं है'''।
 
==रूप और शैली==
==={{anchor|काग़ज़}}विकिपीडिया काग़ज़ पर छपा ज्ञानकोषज्ञानकोश नहीं है===
{{policy shortcut|वि:काग़ज़नहीं|वि:छपानहीं|वि:छपा}}
[[m:Wiki is not paper|विकिपीडिया काग़ज़ पर छपा ज्ञानकोषज्ञानकोश नहीं बल्कि एक डिजिटल ज्ञानकोषज्ञानकोश परियोजना है]]। प्रमाणिकता और इस लेख में कुछ गिनती के नियमों को छोड़कर, विकिपीडिया पर विषयों और लिखाई पर कोई पाबंदी नहीं। लेकिन क्या किया 'जा सकता है' और क्या 'किया जाना चाहिए' में फ़र्क है, जिसपर नीचे '''[[विकिपीडिया: विकिपीडिया क्या नहीं है #सामग्री|सामग्री]]''' के विभाग में और बताया गया है। इसलिए, यह नीति यह हरगिज़ नहीं कहती कि विकिपीडिया पर मनमानी चीज़ डाली जा सकती है: लेखों को सामग्री नीतियों का पालन करना होगा, विशेषकर वह नीतियाँ जिनका उल्लेख [[विकिपीडिया:पंचशील|पंचशील]] में है।
 
बहुत से पाठक विकिपीडिया पर अपने मोबाइल फ़ोनों और धीमे इन्टरनेट साधनों के ज़रिये पहुँचते हैं। आवश्यकता से अधिक लम्बे लेखों को ब्राउज़रों में लाने में बहुत समय लगता है इसलिए [[:en:Wikipedia:Article size|लेखों की लम्बाई]] सीमाओं के अन्दर रखनी ज़रूरी है। लम्बे लेखों को दो या उस से अधिक लेखों में बांट दीजिये और [[:en:Wikipedia:Summary style|लेख के ऊपर के सारों]] को छोटा और अर्थ से भरपूर रखिये। कुछ लेख छोटे होंगे, लेकिन उनमें बाहरी कड़ियाँ डाली जा सकती हैं और उन्हें ज़रूरत के अनुसार जल्दी-जल्दी बदला जा सकता है। विकिपीडिया किसी छपे ज्ञानकोषज्ञानकोश से और क्या अंतर रखता है, इसके लिए [[:en:Wikipedia:Manual of Style|विकिपीडिया शैली निर्देश]] देखिये।
 
==सामग्री==
किसी भी ज्ञानकोषज्ञानकोश में जानकारी सिर्फ़ इसलिए नहीं डाली जा सकती क्योंकि वह सच है या लाभदायक है। हालांकि तरह-तरह की श्रेणियों के लेखों को विकिपीडिया में होना चाहिए कि नहीं इसे लेकर विवाद होते रहते हैं, फिर भी बहुत तजुरबे से बनी आम सहमती है कि नीचे लिखे उदाहरण यह दिखने के लिए अच्छे हैं कि विकिपीडिया क्या नहीं है। इन विभागों में उदाहरण दिए गए हैं, और इनके अलावा भी ऐसी चीज़ें हैं जो विकिपीडिया पर नहीं होनी चाहिए।
 
==={{anchor|शब्द|परिभाषा|शब्दकोष}}विकिपीडिया शब्दकोष नहीं है===
पंक्ति 17:
 
# '''परिभाषा''': हर लेख को एक अच्छी परिभाषा या व्याख्यान के साथ शुरू होना चाहिए लेकिन अगर किसी लेख में केवल किसी शब्द की परिभाषा ही है तो उसे उस विषय के बारे अन्य ज्ञान के साथ बढ़ाने की ज़रुरत है। अगर ऐसा नहीं किया जा सकता, तो विकिपीडिया पर वह लेख नहीं होना चाहिए। अगर चाहें तो उसे [[:en:Wiktionary:Main page|विक्शनरी]] पर डालिए।
# '''शब्दकोष''': ज्ञानकोषज्ञानकोश के लेख किसी व्यक्ति, समूह, अवधारणा, जगह, चीज़, घटना, वग़ैराह के बारे में होते हैं। कभी-कभार कोई शब्द या वाक्य ही किसी लेख का विषय होता है, जैसे कि [[क्लीशे]], [[पति]] या [[मधु (शब्द)]]। लेकिन लेखों में कभी भी किसी शब्द या वाक्य का एक से अधिक तात्पर्य नहीं मिलता क्योंकि जहाँ शब्दकोशों में किसी शब्द के सभी मतलब समझाए जाते हैं वहाँ विकिपीडिया के लेख एक ही चीज़ के बारे में ज्ञान देते हैं। फिर भी ध्यान दें कि संख्याओं और अंकों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में लिखे लेख स्वीकार्य हैं। अगर आप शब्दकोष की तलाश में हैं तो हमारी साथी परियोजना [[:en:Wiktionary:Main page|विक्शनरी]] देखिये। अगर विकिपीडिया पर जोड़ के ज़रिये आप किसी शब्द का शब्दकोषीय अर्थ समझाना चाहें तो [[m:Help:Transwiki|पारविकी]] तरीक़े का प्रयोग करें।
# '''शब्द-प्रयोग, कठबोली (स्लैंग) और मुहावरे''': भाषाओँ, उपभाषाओं और कठबोलियों पर लेख ज़रूर बनाएँ, जैसे कि [[पश्तो]], [[खड़ीबोली]] और [[गिइज़ भाषा]] के लेख हैं। लेकिन यह लेख इन भाषाओँ को सीखने वालों के लिए कुंजिओं या पाठों के रूप में नहीं होने चाहिए। विकिपीडिया पाठ, नियमपुस्तिका, वैज्ञानिक लेख या पत्रिका नहीं है। अगर आप ऐसी विकी चाहते हैं जिसमें किताबें और पाठ हों तो हमारी साथी परियोजना [[b:Main Page|विकिबुक्स]] पर जाइए।
 
पंक्ति 27:
# '''व्यक्तिगत आविष्कार'''। फ़र्ज़ कीजिये कि आपने या आपके किसी मित्र ने एक नया शब्द 'फ़्रिन्डल​' गढ़ दिया, या एक नया नाच बनाया, या फिर एक नया बच्चों का खेल ईजाद कर दिया। चाहे यह दुनिया में कितना ही लोकप्रिय क्यों न हो, इसे विकिपीडिया पर [[:en:Wikipedia:Notability|लेख के योग्य]] तब तक नहीं मना जाएगा जब तक कई, एक-दूसरे से स्वतन्त्र, भरोसेमंद और प्रमाणित स्रोत इसके बारे में जानकारी न लिखें। [[:en:WP:Wikipedia is not for things made up one day|विकिपीडिया एक दिन में बनाई हुई जानकारी के लिए नहीं है]]।
# '''व्यक्तिगत निबंध''' {{anchor|निबंध}} जो किसी विषय के बारे में विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के बजाए आपकी भावनाएँ बताते हैं। विकिपीडिया मानवों द्वारा ज्ञात जानकारी को जमा करने का प्रयास ज़रूर है लेकन यह आपकी रायों को उस जमावड़े में सम्मिलित करने का औज़ार नहीं है। अगर ऐसी अनोखी परिस्थिति बन जाए कि एक व्यक्ति की राय के बारे में किसी विषय के सन्दर्भ में लिखना आवश्यक हो, जो उसकी लिखाई उस व्यक्ति के अतिरिक्त अन्य लोगों को करनी चाहिए। अगर आप किसी चीज़ पर अपनी टिप्पणी देना चाहते हैं तो अपने सदस्य पृष्ठ पर या फिर [[meta:|मेटा-विकी]] पर ज़रूर दें, लेकिन विकिपीडिया के लेखों में नहीं। एक [http://www.wikinfo.org/index.php/Main_Page विकीइन्फ़ो] नामक अलग विकी परियोजना भी है जिसमें लेखों में व्यक्तिगत राय शामिल करने को बढ़ावा दिया जाता है। विकिपीडिया पर मेहनत लगाकर व्यक्तिगत निबंध न लिखें क्योंकि यह हटा दिए जाएँगे और आपका श्रम अकारण ही बेकार जाएगा।
# <span id="not_a_forum">'''चर्चा सभा'''।</span>{{anchor|सभा|चर्चा}} कृपया यहाँ ज्ञानकोषज्ञानकोश बनाने के लक्ष्य पर नज़र रखिये। विकिपीडिया-सम्बंधित विषयों पर आप अन्य सदस्यों से उनके संवाद पृष्ठों पर और लेखों के मसलों के बारे में लेखों के संवाद पृष्ठों पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यह बातचीत लेखों में कभी सम्मिलित नहीं होनी चाहिए। संवाद पृष्ठ भी केवल लेखों को सुधारने के लिए बने हैं और इनपर लेखों के विषयों पर आम बातचीत या राय-प्रस्तुति नहीं करनी चाहिए। उदाहरण के लिए [[भारत में साक्षरता]] के संवाद पृष्ठ पर भारतीय साक्षरता को बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना वर्जित है। संवाद पृष्ठों पर विकिपीडिया पर काम करने के निर्देश माँगना भी ग़लत है। अगर आप सहायता चाहते हैं या किसी विशेष मौज़ू पर आपको कोई प्रशन पूछना है तो [[विकिपीडिया:चौपाल|चौपाल]] पर आईये - वहाँ सदस्य समाज आपके प्रश्नों का जवाब ज़रूर देगा। अगर आप दूसरे मित्र-सदस्यों के साथ सीधा खुल-डुल कर बात करना चाहें तो [irc://chat.freenode.net:8001/wikipedia #wikipedia] जैसी [[:en:Wikipedia:IRC|आई आर सी चैनलों]] का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि संवाद पृष्ठों पर डाली गई [[:en:WP:TPG|निति-विरुद्ध सामग्री]] हटा दी जाएगी।
 
==={{anchor|विज्ञापन|इश्तेहार|राय|उपदेश|दलील|मंच|भाषण|अफ़वाह|प्रचार|विकिपीडिया भाषण देने का मंच नहीं है}}विकिपीडिया भाषण देने या प्रचार करने का मंच नहीं है===
पंक्ति 34:
विकिपीडिया भाषण और उपदेश देने का मंच नहीं है, जंग का मैदान नहीं है और प्रचार करने का माध्यम नहीं है। यह मनाही लेखों, श्रेणियों, सांचों और संवाद पृष्ठों पर सभी जगह लागू है। इसलिए विकिपीडिया पर डाली सामग्री में नीचे लिखी चीज़ें नहीं होनी चाहिए:
 
# '''दलीलें, प्रचार या भर्तीकरण''': चाहे किसी भी तरह का हो, व्यवसायिक, व्यापारिक, राजनैतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, धार्मिक, राष्ट्रीय, भाषा-सम्बन्धी, या कुछ भी। कोई लेख ऐसी गतिविधियों के बारे में निष्पक्ष रूप से बता सकता है लेकिन सारी जानकारी [[:en:Wikipedia:neutral point of view|बिना कोई पक्ष लिए]] सम्मिलित होनी चाहिए। मसलन [[अंग्रेज़ी]] पर लेख हो सकता है लेकिन लेख स्वयं यह पक्ष नहीं ले सकता कि यह भाषा अच्छी है या बुरी, या किसी को उसे सीखना चाहिए या नहीं। अगर आप किसी विषय पर कोई दलील या तर्क देना चाहते हैं तो कृपया अनगिनत इन्टरनेट सभाओं में से किसी पर भी ज़रूर जाईये, लेकिन विकिपीडिया पर ऐसा करना वर्जित है।<ref>विकिपीडिया पर विकिपीडिया के अलावा किसी अन्य चीज़ को बेहतर बनाने का प्रयास करना मना है लेकिन 'विकिपीडिया के अंदरूनी पन्नों' (यानि जिनमें ज्ञानकोषज्ञानकोश के लेख नहीं) पर स्वयं विकिपीडिया में सुधार करने के लिए रखी गई विचारधाराओं को प्रकट करने की अनुमति है। इस विशेष सन्दर्भ में निबंध लिखना, सदस्यता बनाना/बढ़ाना और परियोजना पृष्ठ बनाना विकिपीडिया का एक स्वीकार्य भाग है।</ref>
# '''मत-प्रस्तुति''': बहुत से ऐसे विषय होते हैं, विशेषकर राजनीति, भाषा, देश और धर्म को लेकर, जिनपर लोग भावुक होकर राय प्रकट करने के लिए, उपदेश सुनाने के लिए, या भाषण देने के लिए तैयार हो जाते हैं। विकिपीडिया इनका माध्यम नहीं है। सभी लेखों में [[:en:WP:NPOV|संतुलित दृष्टिकोण]] होना ज़रूरी है, विशेषकर ऐसे संवेदनशील विषयों के लेखों में। अगर किसी वर्तमान घटना या स्थिति पर लेख लिखा जा रहा है तो संपादकों को कोशिश करनी चाहिए कि लेख ऐसे लहजे में लिखा जाए जो जल्द ही पुराना न लगे। उदाहरण के लिए अगर आज की तिथि ११ दिसम्बर २०१२ है और २० नवम्बर २०१२ में एक रॉकेट छोड़ा गया था तो लेख में '२० नवम्बर २०१२ में रॉकेट छोड़ा गया' लिखें न कि 'पिछले महीने रॉकेट छोड़ा गया' (क्योंकि यह वाक्य चंद ही हफ़्तों में ग़लत हो जाएगा)।
# '''कीचड़ उछालना, अफ़वाहें फैलाना या गप्पे लगाना'''। [[:en:WP:Biographies of Living Persons|जीवित लोगों के बारे में जानकारी]] का स्तर विशेष रूप से ऊँचा होना चाहिए क्योंकि उनके बारे में अफ़वाहें फैलाना [[:en:WP:LIBEL|क़ानूनन जुर्म]] हो सकता है और उनके व्यक्तिगत गोपनीयता के अधिकार का उलंघन भी हो सकता है। कोई भी लेख किसी भी व्यक्ति के नाम या मान पर [[:en:WP:ATP|हमला]] करने के लिए नहीं लिखा जाना चाहिए।
# '''व्यक्तिगत प्रचार'''। अपने बारे में लेख बनाने को या अपनी व्यक्तिगत कृतियों या परियोजनाओं के बारे में लिखने के लिए आपका दिल ललचा सकता है। लेकिन याद रखें कि ज्ञानकोषज्ञानकोश के लेखों पर लागू होने वाले नियम ऐसे लेखों पर भी पूरी तरह लागू हैं। निष्पक्षता बनाए रखना अनिवार्य है, जो अपने बारे में लिखी बात पर रख पाना कठिन है। आपकी अपनी बनाई सामग्री के लिए जोड़ डालना या उसे स्रोत बनाना मना है। और जानकारी के लिए [[:en:Wikipedia:Autobiography|विकिपीडिया:जीवनी]], [[:en:Wikipedia:Notability|विकिपीडिया:उल्लेखनीयता]] and [[:en:Wikipedia:Conflict of interest|विकिपीडिया:स्वार्थ टकराव]] देखिये।
# '''विज्ञापन'''। कम्पनियों और बीचे-ख़रीदे जाने वाले उत्पादनों के लिए सारी जानकारी [[:en:Wikipedia:neutral point of view|पूर्णतः निष्पक्ष लहजे]] में प्रस्तुत की जानी चाहिए और केवल [[:en:WP:V|प्रमाणित]], [[:en:WP:Independent sources|स्वतन्त्र]] और [[:en:WP:Third-party sources|कम्पनी या उत्पादन से हर तरह असम्बंधित]] स्रोतों से ही ली जा सकती है। इसका अर्थ यह भी है कि छोटी या स्थानीय कम्पनियों पर लेख आम-तौर पर विकिपीडिया पर नहीं डाले जा सकते। किसी लेख में उस लेख से असंबंधित बड़ी कम्पनी के लिए [[:en:Wikipedia:External links|बाहरी जोड़]] डालना भी मना है लेकिन अगर वह कम्पनी विषय-अनुकूल है तो जोड़ डाला जा सकता है। विकिपीडिया किसी भी संगठन या कम्पनी को सहायता, सौजन्य या समर्थन नहीं देती, इसलिए लेखों में कम्पनियों या उत्पादनों की बढ़ाई या निंदा न करें। ऐसी संस्थानों का ज़िक्र भी तभी होना चाहिए जब यह [[:en:Wikipedia:Notability (organizations and companies)|कम्पनियों और संगठनों की उल्लेखनीयता]] की कसौटी पर खरा उतरे। किसी भी ध्येय, समारोह और जनहित घोषणा के प्रचार को, चाहे वह कितने ही भले कार्य के लिए क्यों न हो, विकिपीडिया पर न डालें। इसके लिए इन्टरनेट पर और बहुत सी जगहें हैं।
 
पंक्ति 57:
विकिपीडिया [[ट्विटर]] या [[फ़ेसबुक]] की तरह का [[सामाजिक नेटवर्क]] नहीं है। इसपर आप अपने निजी वेबसाईट, ब्लॉग, विकी, फ़ाइलसेवा या स्मारक के रूप में प्रयोग नहीं कर सकते। विकिपीडिया पृष्ठों को निम्नलिखित चीज़ों की तरह प्रयोग नहीं किया जा सकता:
 
# '''व्यक्तिगत वेब पृष्ठ'''। विकिसदस्यों के अपने सदस्य पन्ने होते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल केवल विकिपीडिया के कार्य से सम्बंधित चीज़ों के लिए ही किया जाना चाहिए। इसमें कुछ हद तक आप [[:en:WP:UPYES|अपने बारे में निजी जानकारी]] ज़रूर डाल सकते हैं लेकिन न तो इन्हें आप अपने व्यक्तिगत वेब पृष्ठों के रूप में प्रयोग कर सकते हैं और न ही इनपर बहुत-सी ऐसी सामग्री डाल सकते हैं जिसका विकिपीडिया के काम से कोई ताल्लोक नहीं। अगर आप अपना निजी वेब पन्ना बनाना चाहते हैं, [[ब्लॉग]] चलाना चाहते हैं या बायोडेटा डालना चाहते हैं तो इन्टरनेट पर विकिपीडिया से असम्बंधित बहुत-सी मुफ़्त सेवाएँ उपलब्ध हैं। उनका इस्तेमाल कीजिये। सदस्य पृष्ठों को [[सामाजिक नेटवर्क]] की तरह मित्रता करने के लिए, मित्रों से सम्पर्क बनाए रखने के लिए या [[:en:WP:UP#GAMES|मनोरंजन]] के लिए प्रयोग करना मना है। इनका इस्तेमाल आपसी तालमेल से विकिपीडिया के ज्ञानकोषज्ञानकोश को बढ़ाने के लिए ही करना चाहिए।
# '''फ़ाइलें रखने की जगह'''। विकिपीडिया पर उन्ही फ़ाइलों को लाईये जिनकी ज़रुरत लेखों में या परियोजना पृष्ठों में हो। बाक़ी सभी फ़ाइलों को हटा दिया जाएगा। अगर आपके पास ऐसी तस्वीरें या ध्वनि-फ़ाइलें हैं जो ज्ञान की दृष्टि से अहम हैं तो उन्हें [[commons:Main Page|विकिमेडिया कॉमन्स]] पर डाल दें जहाँ पर किसी भी भाषा के विकिपीडिया लेख उनका प्रयोग कर सकें। कभी-कभी कॉमन्स पर डाली गई अच्छी छवियों का इस्तेमाल दस से भी अधिक भाषाओँ के दर्ज़नों लेखों में होता है।
# '''विवाह सेवा या जीवनसाथी तलाशने की जगह'''। विकिपीडिया ऐसे रिश्ते बनाने की लिए उचित जगह नहीं है। आप अपने सदस्य पृष्ठ पर यह कह सकतें है कि आप स्त्री हैं या पुरुष, कौनसी भाषा बोलते हैं, कौनसे स्थान पर रहते हैं, इत्यादि। अगर विकिपीडिया के कार्य के दौरान अनायास ही किसी से मित्रता हो जाए जो रिश्ते में बदल जाए तो बात और है, लेकिन कोई भी सदस्य अपने पृष्ठ का प्रयोग स्पष्ट रूप से रिश्ते बनाने के लिए नहीं कर सकता।
पंक्ति 72:
# '''किसी भी मनचाहे विषय के बारे में बनाई गई सूची या निर्देशिका''', मसलन कथन (कोटेशन), मुहावरे और व्यक्ति। अगर आप कथनों (कोटेशनों) को कहीं डालना चाहते हैं तो हमारी साथी [[:en:Wikiquote|विकिकोट]] परियोजना में डालिए। हाँ, विकिपीडिया पर ऐसी मशहूर चीज़ों की [[:en:WP:LIST|सूचियाँ]] स्वीकार्य हैं जो उल्लेखनीयता की ज़रूरीयात पूरी करें और उन लेखों के लिए आवश्यक हों जिनमें वे डाली गई हैं। उदाहरण के लिए [[चीन के राजवंश]] में एक ऐसी सूची है जो उस लेख के लिए आवश्यक है।
# '''किसी भी (असली या काल्पनिक) व्यक्ति की जीवनी'''। केवल उन ही व्यक्तियों पर लेख बन सकते हैं जो किसी कारण से प्रसिद्द हों या फिर बदनाम हों। इस उल्लेखनीयता को इस बात से भी परखा जा सकता है कि उस व्यक्ति का अनेक स्वतन्त्र, विकिपीडिया से असम्बंधित, प्रमाणित और भरोसेमंद स्रोतों में उल्लेख हो। जो लोग इस कसौटी पर पूरे नहीं उतारते उनका ज़िक्र अन्य लेखों के अन्दर किया जा सकता है। उदाहरणतः [[सोलारिस (उपन्यास)]] के लेख के अन्दर 'क्रिस कॅल्विन' नामक पात्र का नाम आता है जो स्वयं इतना प्रसिद्ध नहीं है कि उसके अपने नाम का अलग लेख हो।
# '''दूरभाष निर्देशिका (टेलीफ़ोन डायरेक्ट्री)'''। फ़ोन नम्बर, पते, ईमेल पते, फ़ैक्स नम्बर इत्यादि के लिए ज्ञानकोषज्ञानकोश ठीक जगह नहीं है।
# '''व्यापारिक सूची या कार्यक्रम तालिका'''। विकिपीडिया पर किसी रेडियो या टीवी स्टेशन के कार्यक्रमों की सूची, किसी कम्पनी की हर दफ़तर-शाखा की जानकारी, या किसी संस्थान के हर सम्मलेन का ब्यौरा न डालें। अगर कोई कार्यक्रम उल्लेखनीयता के माप पर सही बैठे तो यह ज़रूर कहा जा सकता है कि वह '१९७५ से १९८६ तक दूरदर्शन पर शुक्रवार को ९ बजे प्रसारित हुआ करता था'। इसी तरह जिस कांग्रेस की बैठक में भारत छोड़ो आन्दोलन का ऐलान हुआ उसका ज़िक्र करना भी उचित माना जाएगा। ध्यान दें कि किसी लेख के वार्ता पृष्ठ का लेख-सुधार के लिए ही प्रयोग हो, न कि उस संसथान या कम्पनी का काम चलने के लिए जिसके बारे में वह लेख है।
# '''बिक्री सूचियाँ'''। किसी भी चीज़ का बिक्री-दाम तब तक किसी लेख में नहीं होना चाहिए जब तक कि उसकी लेख में ज़रुरत न हो और उसके लिए [[:en:Wikipedia:Reliable sources|स्वतन्त्र, भरोसेमंद और प्रमाणित स्रोत न हो]]। अगर किसी वस्तु या सेवा को प्रदान करने वाली कम्पनी से मुक्त अख़बारों, पत्रिकाओं और पुस्तकों में किसी चीज़ के दाम पर ध्यान देकर टिप्पणी की जाती है (यानि सिर्फ़ हल्का-फुल्का ज़िक्र नहीं होता), तो वह एक संकेत है कि उस दाम की जानकारी ज्ञानकोषज्ञानकोश में डालने योग्य है। इस स्थिति में भी दाम डालने से पहले समझबूझ से काम लें क्योंकि दाम समय-समय पर बदलते रहते हैं। आज से पाँच या दस वर्षों बाद आपका लिखा पढ़ने वालों के लिए क्या यह जानकारी प्रासंगिक रहेगी? विकिपीडिया पर ख़रीदने वालों के लिए विभिन्न सेवाओं या उत्पादनों के दामों की तुलना न करें क्योंकि यह ज्ञानकोषज्ञानकोश का ध्येय नहीं है।
# '''उत्पादनों में हर छोटे बदलाव का ब्यौरा'''। अगर किसी उत्पादन पर लेख है तो उसके जीवनकाल में हुए महत्वपूर्ण विकासों और बदलावों की चर्चा करें लेकिन हर छोटे-मोटे परिवर्तन का नहीं। 'अमुक एयरलाइन्ज़ ने सितम्बर २०११ में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दीं' शायद उल्लेखनीय हो और ज्ञानकोषज्ञानकोश में डाला जा सके, लेकिन 'अमुक एयरलाइन्ज़ ने अपनी दिल्ली से लन्दन की उड़ान पर दिसम्बर २०१० में एक की बजाय दो बार खाना परोसना शुरू कर दिया' हरगिज़ उल्लेखनीय नहीं है।
# {{anchor|ग़ैर-ज्ञानकोषीयज्ञानकोशीय तालिकाएँ}}'''ग़ैर-ज्ञानकोषीयज्ञानकोशीय तालिकाएँ''', जैसी कि "कानपुर में बिरयानी बनाने वाले भोजनालय" या "माइक्रोसॉफ़्ट में काम करने वाले सिन्धी-भाषी लोग' चाहें इनमें आने वाले सभी भोजनालय और लोग उल्लेखनीय ही क्यों न हों और उनपर विकिपीडिया में लेख ही क्यों न बने हों। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह तालिकाएँ ज्ञानकोषीयज्ञानकोशीय स्तर पर उल्लेखनीय जानकारी नहीं देतीं। इसी तरह 'बचपन में गुल्ली-डंडा खेलने वाले हिन्दी फ़िल्म अभिनेता' विकिपीडिया पर उचित तालिका नहीं है, भले ही 'गुल्ली डंडा' और इन सभी अभिनेताओं पर लेख हों। यही नीति श्रेणियों पर भी लागू है। श्रेणियों से उल्लेखनीय जानकारी मिलनी चाहिए इसलिए [[:en:Wikipedia:Overcategorization|अत्याधिक श्रेणीकरण]] न करें।
# '''हर संभव तथ्य का पूर्ण विवरण'''। लेखों को अपने विषयों के बारे में प्रमाणित और भरोसेमंद जानकारी का सार होना चाहिए।<ref>[[:en:Wikipedia:Requests for arbitration/Rex071404|मध्यस्थता विनती ०७१४०४]] देखिये</ref> प्रमाणित तथ्यों पर लेखों में उतना ही [[:en:WP:WEIGHT|वज़न]] डालिए जितना उचित है।
 
पंक्ति 83:
{{policy shortcut|वि:कुंजीनहीं|वि:पाठनहीं|वि:आध्यात्मिकनहीं|वि:पाठ्यपुस्तकनहीं|वि:भारीशब्दनहीं|वि:शिक्षानहीं|वि:वैज्ञानिकपत्रिकानहीं|वि:ग्रन्थनहीं|वि:अतिऔपचारिक}}
 
विकिपीडिया एक ज्ञानकोषज्ञानकोश है, कोई कुंजी, संदर्शिका, आध्यात्मिक पुस्तक, पाठ्यपुस्तक, पाठ, ग्रन्थ या वैज्ञानिक पत्रिका नहीं। विकिपीडिया के लेख पढ़ने में निम्नलिखित चीज़ों जैसे नहीं होने चाहिए:
 
# '''कुंजी या संदर्शिका'''। विकिपीडिया में लोगों, जगहों और चीज़ों का विवरण ज़रूर है लेकिन [[:en:WP:WIAA|लेख]] किसी कुंजी, नुस्ख़े, [[:en:advice column|सलाह]] या सुझाव के रूप में नहीं होने चाहिए। इसमें किसी चीज़ को सीखने के पाठ, किसी खेल में जीतने की तरकीबें, कोई व्यंजन पकाने के नुस्ख़े, किसी बीमारी का इलाज करने की सलाह, इत्यादि नहीं होनी चाहिए। किसी बिमारी पर लेख हो तो उसमें प्रमाणित स्रोतों के साथ यह कहा जा सकता है कि डाक्टर उसका इलाज किस प्रकार करते हैं लेकिन उसका इलाज करने के लिए [[:en:Wikipedia:Medical disclaimer|मशवरे के रूप में कोई विधि देना]] वर्जित है।<ref>यह रोक विकिपीडिया के कार्य के बारे में सलाह-मशवरा देने पर लागू नहीं है।</ref> अगर आप लोगों को किसी चीज़ को करने की सलाह या विधि देना चाहते हैं तो उसे [[:en:wikiHow|विकीहाओ]] पर डाल सकते हैं या हमारी साथी [[b:Main Page|विकिबुक्स]] परियोजना पर जा सकते हैं।
# '''यात्रा मार्गदर्शिका'''। [[दिल्ली]] के लेख में उस शहर के [[क़ुतुब मीनार]] और [[लाल क़िले]] जैसे मशहूर स्थलों के बारे में लिखा होना चाहिए लेकिन उसमें अपने मनपसंद होटल का फ़ोन नम्बर, [[धौला कुआँ]] के चौराहे पर सबसे बढ़िया [[तरबूज़]] बेचने वाले का नाम या [[ख़ान मार्किट]] में [[क़ुल्फ़ी]] के भाव डालना उचित नहीं है। विकिपीडिया में ऐसी सामग्री न डालें जो सफ़रनामों और यात्रा संदर्शिकाओं में जानी चाहिए। जो स्थान उल्लेखनीय हैं उनका ज़िक्र किया जा सकता है लेकिन दिल्ली के लेख में दिल्ली की प्रत्येक उल्लेखनीय चीज़ डालने की कोई तुक नहीं है। अगर ऐसा किया गया तो लेख पढ़ने लायक़ नहीं रहेगा। अगर आप यात्रियों की मदद करने के लिए किसी स्थान के सभी आकर्षणों की जानकारी डालना चाहते हैं तो विकिपीडिया की बजाय [[:en:Wikitravel|विकीयात्रा]] (विकीट्रैवल) या [http://travel.wikia.com/wiki/Wikia_Travel विकिया ट्रैवल] पर ज़रूर डालें।
# '''वीडियो खेलों की कुंजी'''। किसी उल्लेखनीय वीडियो खेल या कम्प्यूटर खेल के बारे में बने लेख में उसके मुख्य नियमों और खिलाड़ी के जीतने के लिए आवश्यक मुख्य चालों को डालना ठीक है, लेकिन उस खेल के हर पहलु के बारे में विस्तार देना उचित नहीं। लेख में हर सम्भव चाल, हर अंक बटोरने की तरक़ीब और खेल के हर मरहले के बारे में जानकारी न डालें। ज्ञानकोषज्ञानकोश में खेल के विषय में जानकारी दी जानी चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों को जीतने का प्रशिक्षण देना ध्येय नहीं है। इस नीति के बारे में और जानकारी अंग्रेज़ी भाषा में [[:en:WP:VGSCOPE|वि:वीजीस्कोप]] पर उपलब्ध है।
# '''इन्टरनेट संदर्शिका'''। विकिपीडिया के लेखों में किसी उल्लेखनीय वेबसाईट के बारे में सिर्फ़ उसकी श्रेणी, रूपरंग और सेवायों को ही न बताएँ बल्कि साथ-ही-साथ उसके इतिहास, महत्व, सम्बंधित घटनाक्रम, उपलब्धियों और असफलताओं के सार को भी निष्पक्ष-दृष्टिकोण से ज्ञानकोषज्ञानकोश-अनुकूल ढंग में प्रस्तुत करें।
# '''अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची'''। विकिपीडिया लेखों को किसी विषय के बारे में 'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची' के रूप में जानकारी नहीं देनी चाहिए। इसके बजाए लेखों में ही यह जानकारी साधारण गद्य के रूप में डालें।
# '''पाठ्यपुस्तक'''। विकिपीडिया एक ज्ञानकोषज्ञानकोश है, शिक्षा की पुस्तक नहीं। विकिपीडिया का मक़सद तथ्यों को पेश करना है, शिक्षा के लहजे में ज्ञान प्रदान करना नहीं। पाठ की तरह लगने वाले लेख लिखना उचित नहीं है। अगर आप शिक्षक के स्वर में लिखना चाहते हैं तो अपनी सामग्री विकिपीडिया पर न डालें। इसके बजाए [[:en:Wikibooks|विकिबुक्स]], [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] और [[:en:Wikiversity|विकीवर्सिटी]] पर जाकर योगदान दें। ऐसे लेख लिखना जिसमें पाठकों से प्रश्न पूछे जाएँ विकिपीडिया पर अनुचित है। साधारण पाठकों के पढ़ने के लिए आसानी बनाए रखने के लिए यह भी ज़रूरी है कि सामग्री को बिना खंडों में विभाजित किये लम्बे परिच्छेदों में प्रस्तुत नहीं किया जाए। लेख पढ़ने में सरल होने चाहिए। जहाँ तक सम्भव हो कुछ समझदारी से चुने हुए सम्बंधित चित्रों का भी प्रयोग करें।
# '''वैज्ञानिक पत्रिका या शोध निबंध'''। विकिपीडिया के हर लेख की प्रस्तुति ऐसी होनी चाहिए की उन्हें समझने के लिए उस विषय में पहले से ही महारत होने की आवश्यकता न हो। ऊपर के [[:en:WP:LEAD|सबसे पहले वाले अनुच्छेद]] और सभी शुरू के खंडों में बिलकुल साधारण बोली में महत्वपूर्ण तथ्य लिखे होने चाहिए। इन्हें किसी भी हिन्दी पढ़ सकने वाले आम पाठक को बिना विशेष ज्ञान हुए समझ पाना चाहिए। हाँ, अग्रिम और पेचीदा शब्दों और अवधारणाओं वाले लेखों के लिए जोड़ डाले जा सकते हैं लेकिन उन्हें डालते हुए यह ध्यान में रखें कि अधिकतर पाठक उन जोड़ों पर कभी क्लिक नहीं करेंगे। हर सम्भव प्रयत्न करें कि पाठकों को विषयों का मूल सार समझने के लिए लेख-से-लेख भटकना न पड़े।
# '''पाठशाला वाली, आकादमीय या प्रशिक्षण वाली भाषा'''। लेख आम पाठकों के लिए लिखे जाने चाहिए, विद्यार्थियों के लिए नहीं। जहाँ तक सम्भव हो, लेखों के नाम [[:en:Wikipedia:Naming conventions (common names)|रोज़मर्रा में प्रयोग होने वाली भाषा]] पर आधारित कीजिये, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की भाषा पर नहीं।
पंक्ति 111:
 
#'''पत्रकारिता'''।{{anchor|पत्रकारी|पत्रकारिता}} विकिपीडिया पर विकिसदस्यों के आँखों-देखे बयान नहीं होने चाहिए क्योंकि वे [[:en:WP:PRIMARY|प्राथमिक स्रोत]] नीति का उल्लंघन करते हैं। विकिपीडिया पर प्रस्तुत हर तथ्य का [[:en:WP:V|प्रमाणित]] और विकिपीडिया से पूरी तरह अलग स्रोतों से आना ज़रूरी है। अगर आप अपनी तरफ़ से स्वयं प्राथमिक स्रोत बनना चाहते हैं तो हमारी साथी [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] और [[:en:Wikinews|विकीन्यूज़]] परियोजनाओं पर योगदान दीजिये। विकिपीडिया पर लेख [[:en:news style|अख़बारी शैली]] में नहीं लिखे जाते।
#'''ख़बरें'''।{{anchor|ख़बर|खबर|ख़बरें|खबरें}} हालांकि विकिपीडिया के लेखों के लिए समाचारपत्रों में छपी ख़बरें बहुत महत्वपूर्ण स्रोत हो सकतें हैं, लेकिन अधिकतर ख़बरें छापे जाने के लिए ठीक पर ज्ञानकोषज्ञानकोश के दृष्टिकोण से उल्लेखनीय नहीं होतीं। उदाहरण के लिए आए दिन खेलों, मशहूर हस्तियों से सम्बंधित चीज़ों, छोटी-मोटी दुर्घटनाओं और घोषणाओं की ख़बरें छपती रहती हैं लेकिन यह ज्ञानकोषज्ञानकोश के लिए उचित नहीं हैं। विकिपीडिया में सम्मिलित चीज़ों की उल्लेखनीयता स्थाई होनी चाहिए, यानि आज से वर्षों और दशकों बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण समझा जाना चाहिए। विशेष ध्यान दें कि ताज़ा उल्लेखनीय जानकारी लेखों में डालना उचित है लेकिन इसे ऐसे लिखें कि यह अन्य प्रस्तुत जानकारी के साथ हिल-मिल जाए। आप चाहें तो [[:en:Wikipedia:Notability (events)|घटनाओं की उल्लेखनीयता नीति]] पर भी नज़र डाल सकते हैं।
#'''ग़ैर-उल्लेखनीय व्यक्तियों का विवरण'''। {{anchor|व्यक्ति}} अक्सर किसी उल्लेखनीय घटना से सम्बंधित लोग स्वयं उल्लेखनीय नहीं होते। अगर किसी व्यक्ति का नाम केवल एक ही घटना से सम्बंधित होने के लिए उल्लेखनीय है, तो अक्सर उस व्यक्ति के नाम का लेख बनाना उचित नहीं होता। इसके बजाए उसका नाम केवल उस घटना के लेख में ही सम्मिलित होना चाहिए और उसपर [[:en:WP:DUE|उचित से अधिक वज़न]] नहीं डालना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए [[:en:Wikipedia:Biographies of living persons|जीवित व्यक्तियों की जीवनियों पर नीति]] पढ़ें।
#'''दिनचर्या, रोज़नामा या डायरी'''। {{anchor|दिनचर्यानहीं|डायरीनहीं}} किसी व्यक्ति के बारे में लिखते हुए ध्यान दें कि हालांकि कोई व्यक्ति उल्लेखनीय हो सकता है, उससे सम्बंधित अधिकतर घटनाएँ और तथ्य उल्लेखनीय नहीं होते। टेलिविझ़न और समाचार-पत्रों में मशहूर हस्तियों के बारे में छोटी-छोटी ख़बरों का तांता बंधा रहता है लेकिन इन सभी तथ्यों को किसी लेख में शामिल किया जाए तो वह लेख उस व्यक्ति का निजी रोज़नामा (डायरी) लगने लगेगा। किसी क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी के बारे में उसके लिए हर रन, उसके खेले हर मैच और उसके मिलाए हर हाथ के बारे में जानकारी देना ज्ञानकोषज्ञानकोश के लिए उचित नहीं है।
 
==={{anchor|अंधाधुंध|जानकारी|गानोंकेबोल|मनमानी|मनमर्ज़ी}}विकिपीडिया मनमानी चीज़ों के बारे में जानकारी का संग्रह नहीं है===
पंक्ति 119:
{{seealso|विकिपीडिया:उल्लेखनीयता}}
 
कोई तथ्य सिर्फ़ सच होने से या [[:en:WP:V|प्रमाणित]] होने से ही ज्ञानकोषज्ञानकोश में सम्मिलित होने के लिए उचित नहीं बन जाता। विकिपीडिया के लेखों में यह बातें नहीं होनी चाहिए:
 
#'''केवल किसी रचना का सार, बिना अतिरिक्त जानकारी के'''। विकिपीडिया पर उपन्यास और अन्य कथा-आधारित (फ़िक्शन) साहित्य के बारे में ज्ञानकोषीयज्ञानकोशीय अंदाज़ में लिखा जाना चाहिए। इसका मतलब है कि उसके कथानक के सार के साथ-साथ उस उपन्यास के बारे में अन्य जानकारी भी देनी चाहिए, मसलन उसके बारे में समीक्षकों ने क्या कहा, लेखक ने उसे कब छपवाया, उसका भाषांतरण हुआ कि नहीं, इत्यादि। सार लिखने के लिए [[:en:Wikipedia:Manual of Style (writing about fiction)#Plot summaries|सार लिखने की शैली पर नीति]] देख लें। यही निर्देश [[कथेतर साहित्य]] (नॉन-फ़िक्शन), धार्मिक ग्रंथों, शोध निबंधों और पुस्तकों और दस्तावेज़ी फ़िल्मों (डॉक्यूमॅन्टरियों) पर भी लागू होता है।
#'''केवल गानों के बोल'''। किसी गाने पर बने लेख में उसके लेखक, प्रकाशन तिथि, सामाजिक या सांस्कृतिक प्रभाव, सम्बंधित फ़िल्म, इत्यादि का ज़िक्र होना चाहिए। गाने या कविता की शैली दिखाने के लिए उसके कुछ चुने हुए बोल दर्शाए जा सकते हैं। अगर गाना मुद्राधिकारों (कॉपीराईट) से मुक्त है तो उसके पूरे बोल [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] पर डाले जा सकते हैं। अगर गाना मुद्रधिकारों से मुक्त नहीं है तो उसके कुछ चुने हुए बोलों को गाने की शैली दिखने के लिए या गाने के बारे में कोई टिप्पणी करने के लिए क़ानून में इजाज़त दी जाती है। कभी भी ऐसी किसी बाहरी वेब पृष्ठ के लिए जोड़ न डालें जिसपर पूरा गाना लिखा हुआ हो क्योंकि यह मुद्रधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। और जानकारी के लिए [[:en:Wikipedia:Do not include the full text of lengthy primary sources|प्राथमिक स्रोतों की पूर्ण लिखाई न डालने की नीति]] पर नज़र दौड़ा लें।
#'''आवश्यकता से अधिक आंकड़े'''। किसी लेख को आंकड़ों की लम्बी तालिकाओं और सूचियों से भर दिया जाए तो वह पाठकों के पढ़ने-योग्य नहीं रहता और दिखने में भी भद्दा लगता है। आंकड़ों के साथ-साथ उनका अर्थ, महत्व और सही सन्दर्भ समझने के लिए भी कुछ वाक्य होने चाहिए। अगर बहुत से आंकड़े हैं तो उन्हें एक तालिका (टेबल) में प्रस्तुत करने की कोशिश करें। अगर ज़रूरी नहीं है तो ज़्यादा आंकडें प्रस्तुत न करें या संक्षिप्तता से प्रस्तुत करें।
पंक्ति 141:
==={{anchor|अराजकता|अव्यवस्था|मुक्तबोली}}विकिपीडिया अव्यवस्थित नहीं है===
{{policy shortcut|वि:अराजकतानहीं||वि:अराजकता|वि:अव्यवस्थानहीं|वि:मुक्तबोलीनहीं}}
राजनैतिक सोच में एक राजनैतिक प्रणाली 'अराजकता' (एनार्की) की भी है, जिसमें समाज या देश में कोई औपचारिक प्रशासन होता है नहीं। विकिपीडिया खुला और स्वतन्त्र है और उसपर कोई भी योगदान दे सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की इसमें अराजकता है। इसमें मनमानी नहीं चलती और इसमें बिना किसी सीमा के मुक्त बोली नहीं है। यह एक स्व-प्रशासित समाज है। इसमें नीति-नियम हैं। यह भी ध्यान दें कि विकिपीडिया का ध्येय एक ज्ञानकोषज्ञानकोश बनाना है, राजनैतिक या प्रशासनिक प्रणालियों पर तजुरबे करना नहीं।
 
==={{anchor|जनतंत्र|गणतंत्र|लोकतंत्र}}विकिपीडिया जनतंत्र नहीं है===