"गुप्तचर": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:जासूस जोड़ी
{{स्रोतहीन}} जोड़े (TW)
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=मार्च 2014}}
गुप्त रूप से राजनीतिक या अन्य प्रकार की सूचना देनेवाले व्यक्ति को '''गुप्तचर''' (spy) या जासूस कहते हैं। गुप्तचर अति प्राचीन काल से ही [[शासन]] की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता माना जाता रहा है। [[भारत|भारतवर्ष]] में गुप्तचरों का उल्लेख [[मनुस्मृति]] और [[कौटिल्य]] के [[अर्थशास्त्र]] में मिलता है। कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में गुप्तचरों के उपयोग और उनकी श्रेणियों का विशद वर्णन किया है। राज्याधिपति को राज्य के अधिकारियों और जनता की गतिविधियों एवं समीपवर्ती शासकों की नीतियों के संबंध में सूचनाएँ देने का महत्वपूर्ण कार्य उनके गुप्तचरों द्वारा संपन्न होता था। [[रामायण]] में वर्णित दुर्मुख ऐसा ही एक गुप्तचर था जिसने [[राम|रामचंद्र]] को [[सीता]] के विषय में (लंका प्रवास के बाद) जनापवाद की जानकरी दी थी।