"शकरकन्द": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 80 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q37937 (translate me)
No edit summary
टैग: coi-spam
पंक्ति 17:
 
शकरकंद की तीन जातियाँ, पीली, श्वेत और लाल, ही साधारणतया उगाई जाती हैं। पीली जाति के गूदे में पानी का अंश कम रहता है और विटामिन "ए' की मात्रा अधिक रहती है। श्वेत जातियों में जल की मात्रा अधिक रहती है। लाल जातियाँ साधारणतया खुरखुरी होती है, पर भूमि के दृष्टिकोण से अन्य जातियों से अधिक शक्तिशाली या सहनशील होती हैं। कुछ नई लाल जातियाँ भी अनुसंधान द्वारा विकसित की गई हैं। एक अमरीकी जाति इंडियन ऐग्रिकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली, से प्राप्त हो सकती है। औसत उपज १२०-१५० मन प्रति एकड़ है।
 
== शकरकन्द के स्वास्थ्य लाभ<ref>[http://www.onlymyhealth.com/health-slideshow/10-health-benefits-of-sweet-potato-in-hindi-1392883059.html शकरकंद आपको रखे सेहतमंद(onlymyhealth.com) ]</ref> ==
# शकरकंद ऐसे खाद्य पदार्थों में से एक जिसमें कैलोरी और स्टार्च औसत मात्रा में होता है। शकरकंद में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्‍ट्रॉल बिल्‍कुल भी नहीं होता है और यह आहार फाइबर, एंटी ऑक्‍सीडेंट, विटामिन और मिनरल का समृद्ध स्रोत है।
# शकरकन्‍द प्रदर रोग में लाभकारी होता है। प्रदर रोग होने पर शकरकन्‍द को जिमीकन्‍द में बराबर मात्रा में लेकर छाया में सुखाकर और पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। इसके 5-6 ग्राम चूर्ण को ताजे पानी और शहद में मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है।
# शकरकंद में विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में होता है जो होमोसिस्टीन केमिकल के स्‍तर को कम करने में मदद करता है जिससे दिल स्वस्थ् रहता है। होमोसिस्‍टीन एक प्रकार का अमीनो एसिड है जिसकी अधिकता से हृदय रोग की संभावना बढ़ सकती है।
# विटामिन डी थायरॉयड ग्रंथि, दांत, हड्डियों, नसों और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है। शकरकंद में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर के पोषण के लिए अच्छा होता है।
 
== सन्दर्भ ==
{{reflist}}
 
== बाहरी कड़ियाँ ==