"राष्ट्रगान": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 8:
==राष्ट्रगान के प्रकार==
राष्ट्रगानों की भावनाएँ अलग होती हैं, इनमें शासकों के लिए प्रार्थना से लेकर राष्ट्रीय महत्त्व के युद्धों या बग़ावतों के संकेत से लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना की अभिव्यक्ति होती है। संगीतात्मक गुणों की दृष्टि से राष्ट्रगान में अत्यधिक भिन्नता होती है; यह आवश्यक नहीं है कि [[संगीत]] की तरह ही पाठ या पद्य उसी राष्ट्र या देश के नागरिक द्वारा लिखा गया हो। राजनीतिक अथवा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में परिवर्तन के कारण अक्सर पाठ परिवर्तित किया जाता है या नए राष्ट्रगान को अपना लिया जाता है। उदाहरणार्थ, भूतपूर्व सोवियत संघ ने 19वीं सदी के अंत में दो [[फ़्रांसीसी]] मज़दूरों द्वारा रचित एवं संगीतबद्ध कम्युनिस्ट इंटरनेशनल की जगह 1944 में गिम्न सोवेतस्कोगो सोयुन को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया।
 
[[दक्षिण अफ्रीका]] का राष्ट्रगान अपने आप में कुछ अलग है, जिसमें पाँच देशों की ग्यारह आधिकारिक भाषाओं का प्रयोग किया गया है। राष्ट्रगान का पहला पद एक अलग भाषा में तथा शेष तीन पद प्रत्येक के साथ दो भाषाओं के बीच विभाजित है।
 
==सावधानियाँ==