"अलंकार": अवतरणों में अंतर

छो 70.39.187.226 (Talk) के संपादनों को हटाकर Bhawani Gautam के आखिरी अवतरण को पूर्ववत...
No edit summary
पंक्ति 1:
अलंकार अलंकृति ; अलंकार : अलम् अर्थात् भूषण। जो भूषित करे वह अलंकार है। अलंकार, कविता-कामिनी के सौन्दर्य को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। जिस प्रकार आभूषण से नारी का लावण्य बढ़ जाता है, उसी प्रकार अलंकार से कविता की शोभा बढ़ जाती है। कहा गया है - 'अलंकरोति इति अलंकारः' (जो अलंकृत करता है, वही अलंकार है।) भारतीय साहित्य में अनुप्रास, उपमा, रूपक, अनन्वय, यमक, श्लेष, उत्प्रेक्षा, संदेह, अतिशयोक्ति, वक्रोक्ति आदि प्रमुख अलंकार हैं।
 
इस कारण व्युत्पत्ति से उपमा आदि अलंकार कहलाते हैं। उपमा आदि के लिए अलंकार शब्द का संकुचित अर्थ में प्रयोग किया गया है। व्यापक रूप में सौंदर्य मात्र को अलंकार कहते हैं और उसी से काव्य ग्रहण किया जाता है। (काव्यं ग्राह्ममलंकारात्। सौंदर्यमलंकार: - वामन)। चारुत्व को भी अलंकार कहते हैं। (टीका, व्यक्तिविवेक)। भामह के विचार से वक्रार्थविजाएक शब्दोक्ति अथवा शब्दार्थवैचित्र्य का नाम अलंकार है (वक्राभिधेतशब्दोक्तिरिष्टा वाचामलं-कृति:।) रुद्रट अभिधानप्रकारविशेष को ही अलंकार कहते हैं (अभिधानप्रकाशविशेषा एव चालंकारा:)। दंडी के लिए अलंकार काव्य के शोभाकर धर्म हैं (काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते)। सौंदर्य, चारुत्व, काव्यशोभाकर धर्म इन तीन रूपों में अलंकार शब्द का प्रयोग व्यापक अर्थ में हुआ है और शेष में शब्द तथा अर्थ के अनुप्रासोपमादि अलंकारों के संकुचित अर्थ में। एक में अलंकार काव्य के प्राणभूत तत्व के रूप में ग्रहीत हैं और दूसरे में सुसज्जितकर्ता के रूप में।
{{unreferenced}}
शब्दालंकारों में अनुप्रास, यमक, श्लेष तथा वक्रोक्ति की प्रमुखता है। अर्थालंकारों की संख्या लगभग एक सौ पचीस तक पहुँच गई है।
विचारकों ने अलंकारों को शब्दालंकार, अर्थालंकार, रसालंकार, भावालंकार, मिश्रालंकार, उभयालंकार तथा संसृष्टि और संकर नामक भेदों में बाँटा है। इनमें प्रमुख शब्द तथा अर्थ के आश्रित अलंकार हैं।
 
सब अर्थालंकारों की मूलभूत विशेषताओं को ध्यान में रखकर आचार्यों ने इन्हें मुख्यत: पांच वर्गों में विभाजित किया है :
 
1. सादृश्यमूलक - उपमा, रूपक आदि;
 
2. विरोधमूलक- विषय, विरोधभास आदि;
 
3. शृंखलाबंध- सार, एकावली आदि;
 
4. तर्क, वाक्य, लोकन्यायमूलक काव्यलिंग, यथासंख्य आदि;
 
5. गूढ़ार्थप्रतीतिमूलक - सूक्ष्म, पिहित, गूढ़ोक्ति आदि।
 
== उपमा अलंकार ==
काव्य में जब किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या वस्तु की समता दूसरे समान गुण वाले व्यक्ति या वस्तु से की जाती है तब उपमा अलंकार होता है। उदाहरण -
 
पीपर पात सरिस मन डोला ।
राधा बदन चन्द्र सो सुन्दर।
 
== अतिशयोक्ति अलंकार ==
अतिशयोक्ति = अतिशय + उक्ति = बढा-चढाकर कहना । जब किसी बात को बढ़ा चढ़ा कर बताया जाये, तब
 
हनुमान की पूँछ में, लग न पायी आग।
लंका सारी जल गई, गए निशाचर भाग।।
 
आगे नदिया खरी अपार, घोरा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार ,तब तक चेतक था उस पार ।।[1]
 
== विभावना अलंकार ==
जहाँ कारण के न होते हुए भी कार्य का होना पाया जाता है, वहाँ विभावना अलंकार होता है।
उदाहरण -
बिनु पग चलै सुनै बिनु काना।
कर बिनु कर्म करै विधि नाना।
 
आनन रहित सकल रस भोगी।
बिनु वाणी वक्ता बड़ जोगी।
 
{{बहुविकल्पी शब्द}}