"होक्काइदो": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 85 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q35581 (translate me)
No edit summary
पंक्ति 11:
इस काल में [[रूस]] पूर्वी दिशा में फैलकर [[साइबेरिया]] का मालिक हो गया और होक्काइदो से उत्तर में स्थित [[कमचातका प्रायद्वीप]] पर भी आ गया। जापान को इस से ख़तरा लगा और होक्काइदो पर जापानी की केन्द्रीय सरकार ने अपना नियंत्रण बढ़ा दिया। उस समय होक्काइदो को ऍज़ोची बुलाया जाता था। १८६८ में एक जापानी गुट ने इसे "ऍज़ो गणराज्य" के नाम से स्वतन्त्र घोषित कर दिया लेकिन मई १८६९ में इस प्रयास को कुचल दिया गया। रूस का ख़तरा देखते हुए जापान ने ऍज़ोची पर अपना क़ब्ज़ा संगठित करने की ठानी। इसमें कुछ अमेरिकी कृषि विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। १८७० से १८८० के दशक में इस द्वीप में बहुत जापानी आ बसे और द्वीप की जनसंख्या ५८,००० से बढ़कर २४०,००० हो गई। १८६८ में बहाल हुई मेइजी सरकार ने इस द्वीप को नया नाम देने की सोची। कई नाम प्रस्तावित हुए, लेकिन "होक्काइदो" चुना गया, जिसका अर्थ "उत्तरी घेरा" था।<ref name="nussbaum343"/>
 
== विश्वविद्यालय ==
* [http://www.oia.hokudai.ac.jp/ Hokkaido University], 北海道大学
* [http://www.muroran-it.ac.jp/en/ Muroran Institute of Technology], 室蘭工業大学
* [http://www.obihiro.ac.jp/english/index.html Obihiro University of Agriculture and Veterinary Medicine], 帯広畜産大学
* [https://www.scu.ac.jp/english/ Sapporo City University], 札幌市立大学
== भूगोल ==
होक्काइदो जापान के सुदूर उत्तर में स्थित है और रूस के समीप है। इसके तट [[प्रशांत महासागर]], [[ओख़ोत्स्क सागर]] और [[जापान सागर]] से मिलते हैं। द्वीप के केंद्र में बहुत से पहाड़ और ज्वालामुखीय [[पठार]] हैं जो ढलान के बाद तटवर्ती [[मैदान (भूगोल)|मैदान]] बन जाते हैं। इसके उत्तर में [[कुरील द्वीप समूह]] स्थित है। होक्काइदो दुनिया का २१वा सब से बड़ा द्वीप है।