"बीड": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो वर्तनी सुधार, replaced: गुल्बर्ग → गुलबर्ग AWB के साथ |
Wikiuser13 (वार्ता | योगदान) |
||
पंक्ति 1:
{{विलय|बीड|date=अप्रैल 2014}}
'''बीड़''' शहर, मध्य [[महाराष्ट्र]] राज्य, पश्चिमी [[भारत]] में, [[कृष्णा]] नदी की सहायक नदी के किनारे, निचली पहाड़ी श्रृंखला की घाटी में स्थित है। बीड़ नगर 'भिर' भी कहलाता है। इससे पहले चंपावतीनगर कहलाने वाले इस शहर का नाम संभवत: फ़ारसी के भिर (पानी) शब्द से लिया गया है।
== इतिहास ==
बीड़ का प्रारंभिक इतिहास यह है कि चालुक्य और यादव हिन्दू राजवंशों से इसका संबद्ध रहा था। 14वीं शाताब्दी में बीड़ को तुग़लक़ मुस्लिम राजवंश द्वारा जीत लिया गया था और 1947 तक यह मुस्लिम राज्य का ही एक भाग बना रहा था। किंवदती के अनुसार महाभारत काल में इस नगर का नाम दुर्गावती था। कुछ समय पश्चात यह नाम बलनी हो गया। तत्पश्चात विक्रमादित्य की बहिन चंपावती ने यहाँ विक्रमादित्य का अधिकार हो जाने पर इसका नाम चंपावत रख दिया था। 1660 ई. में बनी जामा मस्जिद भी यहाँ का ऐतिहासिक स्मारक है।
== कृषि और खनिज ==
बीड़ क्षेत्र मुख्यत: कृषि पर आश्रित है। यहाँ पर ज्वार, कपास, तिलहन और दलहन प्रमुख फ़सलें हैं। गन्ना और तरबूज़, अंगूर व आम जैसे फलों की खेती का क्षेत्रफल भी यहाँ पर बढ़ रहा है।
बीड़ में सिंदफाना नदी पर हाल ही में निर्मित माजलगाँव परियोजना और केज के समीप मांजरा नदी परियोजना जैसी सिंचाई योजनाओं ने वर्षा की कमी को पूरा किया है। इससे कृषि-उत्पादन, जिसमें कपास और ज्वार प्रमुख फ़सलें हैं, इनको को सुदृढ़ किया है। सहायक नदियों पर बनी बहुत सी छोटी-छोटी सिंचाई परियोजनाओं से भी कृषि-उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
== उद्योग और व्यापार ==
बीड़ शहर को चमड़े के काम के लिए जाना जाता है। यहाँ पर काफ़ी बड़ी संख्या में भूमिहीन मज़दूर, मौसमी तौर पर पास के औरंगाबाद ज़िले की चीनी मिलों में काम करने के लिए जाते हैं।
== शिक्षण संस्थान ==
बीड़ शहर में मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय हैं।
== पर्यटन ==
* बीड़ सुदंर कंकालेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहाँ एक ग़रीब ब्राह्मण ने अपनी गहन उपासना के पुरस्कारस्वरूप सोने से भरे 1,000 पात्र प्राप्त किए थे।
* बीड़ में खंडेश्वरी देवी के दो मंदिर हैं। मंदिर के एक ओर की दीवार गढ़े हुए सुडौल पत्थरों की बनी है।
* दूसरा मंदिर नगर से कुछ दूर है। इसमें मूल मूर्ति के अभाव में खांडोबा की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है।
इस मंदिर में 45 फुट ऊँचे दो दीपस्तंभ हैं जो वर्गाकार आधार पर स्थित हैं।
* 1660 ई. में बनी जामा मस्जिद भी यहाँ का ऐतिहासिक स्मारक है।
== जनसंख्या ==
2001 की जनगणना के अनुसार बीड़ शहर की जनसंख्या 1,38,091 है, और बीड़ ज़िले की कुल जनसंख्या 21,59,84 है।
|