"वार्ता:अफ़ग़ानिस्तान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 10:
::संजीव जी, समस्या यह है कि भारत में लिखित हिन्दी को बिगाड़ने का चलन सा चल गया है। हिन्दी में जैसे शब्द का उच्चारण होता है वैसे ही उसे लिखा भी जाना चाहिए परन्तु इस पर अब किसी का ध्यान नहीं जाता। समाचारपत्रों के जालस्थलों पर तो इतनी वर्तनी सम्बन्धित गलतियाँ होती हैं कि उन्हें पढ़ने का भी मन नहीं करता। अफगानिस्तान सही शब्द का बिगड़ा हुआ रूप है, अगर हम भी इसे अपनाते हैं तो हिन्दी को ठीक से समझने वालो की दृष्टि में विकी की विश्वसनीयता कम होगी और जिन्हें सही वर्तनी का ज्ञान ही नहीं उन्हें सही वर्तनी कभी पता भी नहीं चलेगा। मैं चलन के अनुसार विदेशी शब्दों को सम्मिलित करने के पक्ष में तो हूँ क्योंकि आप किसी भाषा को निश्चित शब्द कोश में नहीं सीमित कर सकते, परन्तु गलत वर्तनी के इस्तेमाल के पक्ष में नहीं हूँ क्योंकि इस से हम हिन्दीभाषियों के ज्ञान में विस्तार करने की जगह उन्हें गलत जानकारी दे रहे हैं। अमॅरिका को अमेरिका बना कर अब ऐसी परिस्थिति बन चुकी है कि कोई अच्छी अंग्रेज़ी का ज्ञान नहीं रखने वाला हिन्दीभाषी इस देश का नाम ठीक से बोल ही नहीं पाता और मैं नहीं चाहता कि और वर्तनियो के साथ भी यही किया जाए।[[User:Bill william compton|<span style="text-shadow:gray 3px 3px 2px;"><font color="RED">&lt;&gt;&lt;<sup></sup>&nbsp;बिल विलियम कॉम्पटन</font></span>]]<sup>[[User talk:Bill william compton|<font color="#000000">वार्ता</font>]]</sup> 14:32, 11 अप्रैल 2014 (UTC)
:::बिल जी, मुझे दोनो ही वर्तनीयों से आपति नहीं है जिनमें "फ" अथवा "फ़" आता है। हाँ वर्तमान शीर्षक [[अफ़्गानिस्तान]] अशुद्ध है। आपके द्वारा बताई बात का मैं विरोध नहीं कर रहा बल्कि भारत में प्रचलित वर्तनी की बात कर रहा हूँ। समाचार पत्रों की गड़बड़ी से मैं भी अनभिज्ञ नहीं हूँ लेकिन हिन्दी प्रचार-प्रसार में उनका भी बहुत योगदान है अतः उन्हें नकारा तो नहीं जा सकता। इसके अतिरिक्त सही वर्तनी प्रत्येक भाषा में वैसी ही हो यह भी आवश्यक नहीं है। थोड़ा-बहुत परिवर्तन तो हर भाषा में आयेगा ही।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u>'''<span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span>'''</u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 09:48, 12 अप्रैल 2014 (UTC)
:समाचार पत्रों के अनुसार अफगानिस्तान शब्द सही है। लेकिन यदि 'फ़' (नुक्ता सहित) शब्द सही है तो इसे ही उपयोग में लाना चाहिए। मैं फिलहाल तो समाचार पत्रों व विदेश मंत्रालय के जालस्थल को ही सही मानूंगा।--<b>[[सदस्य:Prateekmalviya20|<font color="FF990">प्रतीक मालवीय</font>]]</b><sup>[[सदस्य वार्ता:Prateekmalviya20|<font color="green">वार्ता</font>]]</sup> 12:47, 12 अप्रैल 2014 (UTC)
पृष्ठ "अफ़ग़ानिस्तान" पर वापस जाएँ।