"देवर्षि रमानाथ शास्त्री": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छोNo edit summary
पंक्ति 1:
 
'''देवर्षि रमानाथ शास्त्री''' का जन्म आन्ध्र से [[जयपुर]] आये [[कृष्ण यजुर्वेद|कृष्णयजुर्वेद]] की तैत्तरीय शाखा अध्येता वेल्लनाडु ब्राह्मण विद्वानों के देवर्षि परिवार की विद्वत् परम्परा में सन् 1878 (विक्रम संवत् 1936, श्रावण शुक्ल पञ्चमी) को [[जयपुर]] में हुआ। आपके पिता का नाम श्री द्वारकानाथ तथा माता का नाम श्रीमती जानकी देवी था। आप संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान् तथा युगपुरुष कविशिरोमणि [[भट्ट मथुरानाथ शास्त्री]] के अग्रज थे। आप बाल्यावस्था से ही [[संस्कृत]] में कविता करने लग गए थे और उसी दौरान प्रसिद्ध मासिक पत्र ‘संस्कृत रत्नाकर’ में उनकी चमत्कृत कर देने वाली प्रारंभिक कविता ‘वियोगिनीबाला’ छपी थी। आपने [[हिन्दी]], [[ब्रजभाषा]] तथा [[संस्कृत]] में प्रचुर लेखन किया। आप [[वल्लभाचार्य|श्रीमद्वल्लभाचार्य]] द्वारा प्रणीत [[पुष्टिमार्ग]] एवं शुद्धाद्वैत दर्शन के मर्मज्ञ विद्वान थे।
 
देवर्षि रमानाथ शास्त्री का देहावसान [[नाथद्वारा]] में सन् 1943 में 65 वर्ष की आयु में हुआ।