No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन
छो JurgenNL द्वारा Boar-carving_Udaigiri_Vidisha_.jpg की जगह File:Boar-carving_Udaigiri_Vidisha.jpg लगाया जा रहा है (कारण: Robot: Removing space(s) before file extension)
पंक्ति 57:
[[वरुण]] देव की बात सुनकर उस दैत्य ने देवर्षि [[नारद]] के पास जाकर [[नारायण]] का पता पूछा। देवर्षि नारद ने उसे बताया कि नारायण इस समय [[वाराह]] का रूप धारण कर पृथ्वी को रसातल से निकालने के लिये गये हैं। इस पर हिरण्याक्ष रसातल में पहुँच गया। वहाँ उसने भगवान वाराह को अपने दाढ़ पर रख कर पृथ्वी को लाते हुये देखा। उस महाबली दैत्य ने वाराह भगवान से कहा, "अरे जंगली पशु! तू जल में कहाँ से आ गया है? मूर्ख पशु! तू इस पृथ्वी को कहाँ लिये जा रहा है? इसे तो ब्रह्मा जी ने हमें दे दिया है। रे अधम! तू मेरे रहते इस पृथ्वी को रसातल से नहीं ले जा सकता। तू दैत्य और दानवों का शत्रु है इसलिये आज मैं तेरा वध कर डालूँगा।"
 
[[File:Boar-carving Udaigiri Vidisha carving_Udaigiri_Vidisha.jpg|left|thumb|300px|[[उदयगिरि]] की गुफा, [[विदिष]] [[गुप्त साम्राज्य]] की प्राचीन राजधानी से मिला शिलाचित्र, भगवान वाराह भू देवी को दाँतों पर रखे हुए। एक प्रचीन शिलाचित्र जिसे पत्थर को काटकर अद्वितीय नक्काशीदार मुर्तिकला से बनाया गया था।]]
 
हिरण्याक्ष के इन वचनों को सुन कर वाराह भगवान को बहुर क्रोध आया किन्तु पृथ्वी को वहाँ छोड़ कर युद्ध करना उन्होंने उचित नहीं समझा और उनके कटु वचनों को सहन करते हुये वे गजराज के समान शीघ्र ही जल के बाहर आ गये। उनका पीछा करते हुये हिरण्याक्ष भी बाहर आया और कहने लगा, "रे कायर! तुझे भागने में लज्जा नहीं आती? आकर मुझसे युद्ध कर।" पृथ्वी को जल पर उचित स्थान पर रखकर और अपना उचित आधार प्रदान कर भगवान वाराह दैत्य की ओर मुड़े और कहा, "अरे ग्राम सिंह (कुत्ते)! हम तो जंगली पशु हैं और तुम जैसे ग्राम सिंहों को ही ढूँढते रहते हैं। अब तेरी मृत्यु सिर पर नाच रही है।" उनके इन व्यंग वचनों को सुनकर हिरण्याक्ष उन पर झपट पड़ा। भगवान वाराह और हिरण्याक्ष मे मध्य भयंकर युद्ध हुआ और अन्त में हिरण्याक्ष का भगवान वाराह के हाथों वध हो गया।