"कोलोन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''कोलोन''' (अंग्रेजी उच्चारण: /kəˈloʊn/, जर्मन: Köln [kœln], [[जर्मनी]]; अंग्रेजी उच्चारण: /kəˈloʊn/) का [[बर्लिन]], [[हैम्बर्ग]] और [[म्युनिख़]] के बाद [[जर्मनी]] का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलोन, रहीने[[राइन नदी]] के दोनों तरफ बसा हुआ है। शहर का मशहूर कोलोन कैथेड्रल, कोलोन के कैथोलिक आर्कबिशप कीका गद्दीनिवास है। [[कोलोन विश्वविद्यालय]] [[यूरोप]] के सबसे पुराने और बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमें लगभग 44,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं।<ref>[http://www.phdportal.eu/universities/608/university-of-cologne.html "Top Universities"]</ref>
 
 
 
==परिचय==
कोलोन लगभग दो हजार वर्ष पुराना शहर है। ई. पू. 38 में यह [[रोमन साम्राज्य|रोमन]] सैनिक अड्डा था। 50 ई. के बाद रोम के राजा क्लाडियस ने अपनी पत्नी कोलोनिया अग्रीपिनेन्सिन के नाम पर इसका नामकरण किया। 870 ई. में यह जर्मनी के अधिकार में आ गया।
 
मध्यकालीन युग में यह नगर पूर्व की वस्तुओं, [[रेशम]] और [[मसाला|मसाले]] का वितरण केंद्र रहा। महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इसपर विभिन्न शक्तिशाली राष्ट्रों की निगाह बराबर लगी रहती रही। 1794 ई. में [[फ्रांस|फ्रांसीसियों]] ने, 1815 ई. में [[प्रशा]] वालों ने तथा 1918 से 1926 ई. तक अंग्रेजों ने इसे अपने अधिकार में रखा।
 
[[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के समय [[बम]]बर्षा के कारण इस नगर का दो तिहाई भाग पूर्णत: नष्ट हो गया था। इसकी वर्तमान उन्नति [[रूर]] औद्योगिक क्षेत्र के सामीप्य से हुई है। यह नगर अनेक रेलमार्गो का केंद्र और महत्व का नदीपत्तन है। यहाँ से अन्न, मद्य, तेल आदि का [[बेल्जियम]], [[हालैंड]] और [[स्विटज़रलैंड]] को निर्यात होता है। यहाँ तंबाकू, सिगार, चाकलेट, साबुन, बिजली के सामान, रासायनक, जहाज, मोटर, सूती कपड़े, रबर, शीशे, आदि के सामान बनाने के कारखाने हैं। यहाँ का गोथिक [[कैथेड्रल]] वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है।<ref>[http://hindi.indiawaterportal.org/node/32969 कोलोन ]</ref>
 
== सन्दर्भ ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कोलोन" से प्राप्त