"नवीकरणीय संसाधन": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
पंक्ति 8:
==वन संसाधन==
[[File:Arboretum Main-Taunus - 001.jpg|thumb|right|300px|लकड़ी के लिये उपयोगी शीतोष्ण कटिबंधीय वन]]
{{मुख्य|वनभारतीय संसाधनवानिकी}}
वन क्षेत्र मानव उपयोग के योग्य बहुत सारी चीजें उत्पन्न करते हैं जिनका घरेलू कार्यों से लेकर औद्योगिक उतपादन तक मनुष्य उपयोग करता है। अतः वन एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं और चूँकि वन में पेड़-पौधे प्राकृतिक रूप से वृद्धि करते हुए अपने को पुनःस्थापित कर सकते हैं, यह नवीकरणीय संसाधन भी हैं। वनोपजों में सबसे निचले स्तर पर जलाने के लिये लकड़ी, औषधियाँ, लाख, गोंद और विविध फल इत्यादि आते हैं जिनका एकत्रण स्थानीय लोग करते हैं। उच्च स्तर के उपयोगों में इमारती लकड़ी या कागज उद्द्योग के लिये लकड़ी की व्यावसायिक और यांत्रिक कटाई आती है।
 
पंक्ति 19:
वन संसाधनों का महत्व इसलिए भी है कि ये हमें बहुत से प्राकृतिक सुविधाएँ प्रदान करते हैं जिनके लिये हम कोई मूल्य नहीं प्रदान करते और इसीलिए इन्हें गणना में नहीं रखते। उदाहरण के लिये हवा को शुद्ध करना और सांस लेने योग्य बनाना एक ऐसी प्राकृतिक सेवा है जो वन हमें मुफ़्त उपलब्ध करते हैं और जिसका कोई कृत्रिम विकल्प इतनी बड़ी जनसंख्या के लिये नहीं है। वनों के क्षय से जनजातियों और आदिवासियों का जीवन प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होता है<ref>[http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=13588 वन स्थिति रिपोर्ट २०११], पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार </ref> और बाकी लोगों का अप्रत्यक्ष रूप से।
 
वर्तमान समय में वनों से संबंधित कई शोध हुए है और वनावरण को बचाने हेतु कई उपाय और प्रबंधन माडल भी सुझाए गये हैं।<ref>Jean-Paul Lanly, [http://www.fao.org/docrep/w6251e/w6251e04.htm World forest resources: Situation and prospects]</ref>
 
==जल संसाधन==