"कैरम": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 5:
 
{{stub}}
कैरम के खेल में उन्नीस गोटियां होती हैं। -नौ काली, नौ गोरी एक गुलाबी। गुलाबी गोटी रानी कहलाती है।
यह गुलाबी गोटी सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है, सबसे ज्यादा कीमती। इसके बाद होती हैं गोरी गोटियां और उसके बाद काली। काली गोटियां आखिरी दर्जे की होती है।
मैं कैरम के खेल को अच्छा नहीं समझता। शायद इसके लिए जवाबदेह वह मानसिकता है जो मेरे मन में बैठी है कि खेल नस्लवाद का प्रचार करता है। इस खेल में मुझे दुनिया का वर्ण विभाजन दिखाई देता है। काली, गोरी और गुलाबी दुनिया का विभाजन।
लेकिन अच्छा न समझने के बावजूद मेरे घर कैरम पड़ा है। बच्चों को खेलने से मना नहीं कर पाता मैं। बल्कि खुश होता हूं कि वे देशी खेल न खेलकर कैरम का खेल खेलते हैं। अंग्रेजी भाषा से सैद्धांतिक विरोध रखते हुए भी मैं बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने के लिए उत्साहित करता हूं। उसी तरह कैरत से सैद्धांतिंक विरोध रखते हुए भी उन्हें कैरम खेलने के लिए उत्साहित करता हूं-हाथी के दिखने वाले दांत खाने के काम में नहीं आते।
हम लोग बचपन में खेलकर लौटते थे और हमारे हाथ-पैर धूल से सने होते थे, ये बच्चे खेलकर उठते हैं और इनके हाथ पाउडर से भरे होते हैं।
कैरम सभ्य लोगों का खेल है। इस खेल में धूल नहीं, पाउडर शामिल रहता है। काली, गोरी, गुलाबी दुनिया होती है। काली दुनिया के मुकाबले गोरी दुनिया और गुलाबी दुनिया पांच गुनी कीमत है। रंगभेद का यह पहला पाठ है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कैरम" से प्राप्त