सामान्य बोलचाल की भाषा में उस अप्रत्याशित घटना को '''दुर्घटना''' (accident) माना जाता है जिसमें जन-धन दोनों की क्षति होती
है।
==इन्हें भी देखें==
==औद्योगिक*[[कार्यस्थल दुर्घटना==]]
[[औद्योगिक मनोविज्ञान]] में विशेष अर्थों में दुर्घटना शब्द का उपयोग किया जाता है। औद्योगिक दुर्घटनाएं सिर्फ वे होती हो जो कार्य परिस्थिति तथा कार्य संपादन प्रणालियों में कतिपय हुई त्रुटियों के कारण घटित होती है।<ref>http://www.rajfab.nic.in/smtc_files/safetybook.pdf </ref><ref>{{cite book|url=http://books.google.co.in/books?id=Qqo0FPPUAyIC&pg=PA120 |title=सरल व्यवहारिक मनोविज्ञान |author=अरुण कुमार सिंह |publisher=मोतीलाल बनारसीदास पब्लिकेशन |page=१२०|isbn=9788120827264}}</ref> दुर्घटना शब्द को परिभाषा में बांधना कठिन कार्य है, फिर भी ये ऐसी अप्रिय दुर्घटनाएं होती हो जो अप्रत्याशित होती हैं। मनोवैज्ञानिकों का मत है कि दुर्भिक्ष, अकाल, संक्रामक रोग, भूकंप आदि प्रत्याशित हैं और इनमें ही जानमाल की क्षति होती है, फिर भी इन्हें दुर्घटना नहीं कहा जा सकता है। उद्योगों के संबंध में इन विचारों को उपयुक्त नहीं माना जा सकता है।
औद्योगिक दुर्घटनाएं उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों तक ही सीमित होती है, जिनका संबंध यंत्र-चालन तथा परिवहन-चालन से होता है। इन दुर्घटनाओं
की उत्पत्ति कार्य तथा कार्यकर्त्ता से संबंधित दोषपूर्ण अवस्थाओं के कारण होती है।
दुर्घटना की परिभाषा कार्यों एवं परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती है। आधुनिक मनोविज्ञानी दुर्घटना को नए अंदाज से देखते हैं। उनका मत है कि अलग-अलग देशों में [[श्रम कानून]] भी अलग-अलग हैं इसलिए दुर्घटना की परिभाषा भी बदलती रहती है।
एक समय था जब दुर्घटना को दैवी प्रेरणा का कारण माना जाता था। विज्ञान के विकास और उद्योग में मनोविज्ञान के आगमन से इस पुरानी मान्यता को निरर्थक माना गया। इस समस्या की ओर विद्वानों का ध्यान गया, धीरे-धीरे औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रश्न पर गंभीरता से विचार किया गया। विद्वानों ने दुर्घटना से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रदत्तों का संकलन कर इसे अपने शोधकार्य का मुख्य विषय बना दिया। पश्चिमी देशों ने इस दिशा में बहुत प्रगति की। [[भारत]] के विद्वानों ने महत्त्वपूर्ण तथ्यों को सर्वसाधारण के समक्ष प्रस्तुत किया। आधुनिक उद्योगों में दुर्घटना को अभिशाप समझा जाता है। इन दुर्घटनाओं से उद्योग में भारी क्षति होती रहती है।