छोNo edit summary
लेख का विस्तार किया
पंक्ति 23:
2004 में उन्होनें [[तेलुगू]] सिनेमा में कदम रखा, ''वर्षम्'' से जिसने उन्हें रातोंरात सनसनी बना दिया। उनके द्वारा निभाया गया किरदार, एक मध्यवर्गीय लड़की जो अपने पिता के आग्रह पर एक फिल्म स्टार बन जाती हैं को काफ़ी सराहा गया।<ref>{{cite web|title=Movie Review Varsham|trans_title= फ़िल्म समीक्षा वर्षम्|date=|accessdate=9 अगस्त 2014|publisher=सिफ़ी|language=अंग्रेज़ी|url=http://www.sify.com/movies/varsham-review-telugu-13365103.html}}</ref> तृषा को अपने प्रदर्शन के लिए दूसरों के अलावा फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तेलुगू) का पुरस्कार मिला।<ref name="जन्मदिन"></ref> उनकी अगली फ़िल्म ''गिल्ली'' नाम की तमिल फ़िल्म थी जिसमें वो [[जोसेफ़ विजय|विजय]] के विपरीत थी। फ़िल्म 2004 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।<ref name="जन्मदिन"></ref>
 
आगे के वर्षों में तृषा की कई फ़िल्में आई पर उनमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार उनके पुरुष सहकर्मियों के आगे दब गए और उनका काम सीमित था। 2005 फ़िल्म ''नुव्वोस्टनन्टे नेनोड्ड्न्टन'' उनकी दूसरी तेलुगू फ़िल्म थी। फ़िल्म [[प्रभु देवा]] के द्वारा निर्देशित करी पहली फ़िल्म थी जिसमें [[सिद्धार्थ (अभिनेता)|सिद्धार्थ]] मुख्य अभिनेता थे। तृषा द्वारा निभाई गई गाँव की लड़की की भूमिका के लिए उन्हें लगातार दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तेलुगू) का फिल्म फेयर अवार्ड मिला और सबसे पहला नंदी पुरस्कार।<ref name="जन्मदिन"></ref> फिल्म ने अंततः आठ दक्षिणी फिल्मफेयर पुरस्कार सुरक्षित किए, किसी तेलुगु फिल्म द्वारा सबसे ज़्यादा, जबकि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद सफल बनकर उभरी। तृषा ने इसके तमिल रीमेक में भी अपनी भूमिका दोहरा ही।
 
उनकी अगली फ़िल्में ''जी'' और ''आदि'' जिसमें क्रमशः, वो [[अजित कुमार]] और विजय के साथ जोड़ी में थी, आलोचनात्मक और आर्थिक विफलताएँ थी। ''वर्षम्'' और ''नुव्वोस्टनन्टे नेनोड्ड्न्टन'' की सफलताओं ने उन्हें एम एस राजू की तीसरी तेलुगू फ़िल्म मिली, ''पूर्णिनामी''। तृषा की नामधारी भूमिका वाली ये फ़िल्म बहुत बड़ी असफलता बनी। 2006 की तृषा की आखिरी तमिल फ़िल्म ''उनाक्कम इनाक्कम'', ''नुव्वोस्टनन्टे नेनोड्ड्न्टन'' की रीमेक, टिकड़ खिड़की पर काफ़ी सफल रही। उनकी अगली तेलुगू फ़िल्म ''स्टालिन'' थी जिसमें वो चिरंजीवी के विपरीत थी और फिर वो ''सैनिकुडु'' में दिखी महेश बाबू के साथ।
 
==सन्दर्भ==