"बृहस्पति (ग्रह)": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 186:
[[चित्र:Great Red Spot From Voyager 1.jpg|thumb|left |बृहस्पति का ग्रेट रेड स्पोट]]
बृहस्पति पर सबसे जानी पहचानी आकृति विशाल लाल धब्बा या ग्रेट रेड स्पोट है | यह पृथ्वी से भी बड़ा एक प्रति चक्रवाती तूफ़ान है जो भूमध्यरेखा के दक्षिण में २२° पर स्थित है | इसके अस्तित्व को सन् १८३१ से या इससे भी पहले सन् १६६५ से जान लिया गया था | गणितीय मॉडल बताते है कि यह तूफ़ान शाश्वत है और इस आकृति का अस्तित्व चिरस्थायी है | इस तूफ़ान का आकार इतना पर्याप्त है कि इसे १२ से.मी. एपर्चर या उससे ज्यादा के भू-आधारित दूरदर्शी से आसानी से देखा जा सकता है |
[[File:NASA14135-Jupiter-GreatRedSpot-Shrinks-20140515.jpg|thumb|right|300px|बृहस्पति के ग्रेट रेड स्पॉट के आकार में कम हो रही है (May 15, 2014) <ref name="NASA-20140515">{{cite web |last=Harrington |first=J.D. |last2=Weaver |first2=Donna |last3=Villard |first3=Ray |title=Release 14-135 - NASA's Hubble Shows Jupiter's Great Red Spot is Smaller than Ever Measured |url=http://www.nasa.gov/press/2014/may/nasas-hubble-shows-jupiters-great-red-spot-is-smaller-than-ever-measured |date=May 15, 2014 |work=[[NASA]] |accessdate=May 16, 2014 }}</ref>]]
 
यह अंडाकार धब्बा छः घंटे की अवधि के साथ वामावर्त घूर्णन करता है | इसकी लम्बाई २४ - ४०,००० कि.मी. और चौड़ाई १२ - १४,००० कि.मी. है | यह इतना बड़ा है कि इसमे तीन पृथ्वियां समा जाए | इस तूफ़ान की अधिकतम उंचाई उपरी बादलों से भी ८ कि.मी. ऊपर है |