"टाऊ न्यूट्रिनो": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:न्यूट्रिनो जोड़ी
पंक्ति 1:
'''टाऊ न्यूट्रिनो''' एक मूलभूत कण है। इसका प्रतीक चिह्न {{उपपरमाण्विक कण|टाऊ न्यूट्रिनो}} है। इसका आवेश शून्य होता है अर्थात यह एक उदासीन कण है। न्यूट्रिनों तीन प्रकार के होते हैं जिनमें से यह [[टाऊ]] से सम्बद्ध लेप्टॉनों की श्रेणी में आता है। इसका द्रव्यमान लगभग शून्य माना जाता है, प्रायोगिक तौर पर इसका सीमान्त मान 15.5 Mev/c<sup>2</sup> से कम है। इसका [[प्रचक्रण (भौतिकी)]] 1/2 होता है। यह दो फ्लेवर के साथ पाया जाता है जो कण और [[प्रतिकण]] हैं अर्थात टाऊ न्यूट्रिनो ({{उपपरमाण्विक कण|टाऊ न्यूट्रिनो}}) एवं टाऊ प्रतिन्यूट्रिनो ({{उपपरमाण्विक कण|टाऊ प्रतिन्यूट्रिनो}})।<ref>Particle Data Group (PDG) book</ref>
 
ज्ञात कणों में केवल न्यूट्रिनों ही ऐसे कण हैं जो केवल [[दुर्बल अन्योन्य क्रिया]] में भाग लेते हैं। न्यूट्रिनो [[प्रबल अन्योन्य क्रिया]] एवं [[विद्युत चुम्बकीय]] अन्योन्य क्रियाओं में भाग नहीं लेते। द्रव्यामान अज्ञात होने के कारण इनकी गुरुत्वीय अन्योन्य क्रिया का सही मान प्राप्त करना मुश्किल है।<ref>[http://icecube.wisc.edu/info/neutrinos All About Neutrinos]</ref>