"अर्जेण्टीना": अवतरणों में अंतर

छो पूर्ण विराम की स्थिति ठीक की।
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 83:
नदियां ऐंडीज़ पर्वत अथवा उत्तर की उच्च भूमि से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होती है और अतलांतक सागर में गिरती हैं। पराना, परागुए तथा युरुगुए मुख्य नदियां हैं।
 
देश की [[जलवायु]] प्रधानत: शीतोष्ण है। परंतु, उत्तर में चैको की अत्याधिक उष्ण जलवायु , मध्य में पंपाज़ की सम ओर सुहावनी जलवायु, तथा उपअंटार्कटिक शीत से प्रभावित दक्षिणी पैटागोनिया का हिमानी क्षेत्र जलवायु की विविधता को प्रदर्शित करते हैं। देश का यथेष्ट अक्षांशीय विस्तार तथा उच्चावच का विशिष्ट अंतर ही इस विविधता के प्रधान कारण है। अधिकतम ताप (५५०सें.) उत्तरी छोर पर और निम्नतम (१८०सें.) दक्षिणी छोर पर मिलते हैं। वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है।
 
जलवायु, मिट्टी और उच्चावच में विशिष्ट क्षेत्रीय विभिन्नताओं के कारण ही देश में उष्णकटिबंधीय वर्षावाले वनों से लेकर मरुस्थलीय कांटेदार झाडियां तक पाई जाती हैं।
पंक्ति 107:
 
== विदेशी व्यापार ==
यहाँ से मांस, धान्य फसलों, अलसी तथा अलसी का तेल, ऊन, चमड़ा, वन्य एवं दुग्ध पदार्थ और पशुओं का निर्यात होता है। मशीनों, ईधन एवं स्नेहक, लोहा तथा इस्पात से निर्मित वस्तुओं, लकड़ी, खाद्यपदार्थ, रसायन एवं ओषधि, अलौह धातु तथा उनसे निर्मित सामान का यहाँ आयात किया जाता है। यह व्यापार मुख्यत: संयुक्त राज्य अमरीका , ब्रिटेन, बाज़ीज, पश्चिमी जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, वेनेज्युला तथा फ्रांस से होता है।
 
== विभाग ==