"आस्ट्रेलिया दिवस": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
छो पूर्ण विराम की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 8:
आस्ट्रेलिया डे पर देश के हर राज्य में विशेष उत्सवों का आयोजन किया जाता है, लोग सुबह से ही किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होने लगते हैं जैसे पार्क आदि में। झंडा फहराया जाता है, भाषण होता है, महत्वपूर्ण स्थानों पर परेड भी होती है, संगीत का आयोजन होता है, सरकार की तरफ से फ्री बार-बी- नाश्ता भी होता है, जिसमें लोग ब्रेड रोल सौसेज के साथ खाते हैं, बच्चों के लिए तरह-तरह के क्रिया-कलाप आयोजित किये जाते हैं, गैस भरे गुब्बारों की टोकरी में बैठकर बच्चे बहुत खुश होते हैं, नौका दौड़ होती है और पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहता है। रात को आतिशबाजी भी होती है। नए नागरिकों को शपथ दिलाई जाती है और नागरिकता प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया डे के अवार्ड्स दिए जाते हैं, और पूरा दिन हँसते-हंसाते बीत जाता है। आजकल कुछ भारतीय मूल की संस्थाएं ऑस्ट्रेलिया और रिपब्लिक डे एक साथ मनाती हैं, भारतीय नाच गाने, भाषण के अलावा भारतीय मूल के विद्यार्थियों को हाई स्कूल में उच्च अंकों के लिए उपहार व सम्मान भी दिया जाता है।
== आक्रमण दिवस के रूप में ==
ऑस्ट्रलिया के मूल निवासी आदिवासी यूरोपीय लोगों के आने के इस दिन को मूल आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के विनाश के रूप में मनाते हैं। 1938 में इसे शोक दिवस (डे ऑफ़ मौर्निंग) नाम दिया गया। बाद में आस्ट्रेलियाई लोगों के आपत्ति करने के कारन इसका नाम बदलकर आक्रमण दिवस (इन्वेज़न डे) या ‘सर्वाइवल डे’ के नाम से पुकारा गया। हालांकि अब एबोरीजल्स स्वयं को ऑस्ट्रेलिया का ही एक हिस्सा मानते हैं और ऑस्ट्रलियन सरकार ने उनके हित में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, परन्तु ये उनका इतिहास को याद रखने का एक प्रयास है ।है।
 
== बाह्य सूत्र ==