"त्रिलोचन शास्त्री": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 1 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q2453338 (translate me)
छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 25:
}}
 
कवि त्रिलोचन को हिन्दी साहित्य की प्रगतिशील काव्यधारा का प्रमुख हस्ताक्षर माना जाता है। वे आधुनिक हिंदी कविता की [[प्रगतिशील त्रयी]] के तीन स्तंभों में से एक थे। इस त्रयी के अन्य दो सतंभ [[नागार्जुन]] व [[शमशेर बहादुर सिंह]] थे। <ref>{{cite web |url= http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2007/12/071209_trilochan_death.shtml|title= नहीं रहे जनपदीय कवि त्रिलोचन |accessmonthday=[[10 दिसंबर]]|accessyear=[[2007]]|format= एसएचटीएमएल|publisher= बीबीसी}}</ref>
== जीवन परिचय ==
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कठघरा चिरानी पट्टी में जगरदेव सिंह के घर 20 अगस्त 1917 को जन्मे त्रिलोचन शास्त्री का मूल नाम वासुदेव सिंह था।<ref>{{cite web |url= http://www.anubhuti-hindi.org/gauravgram/trilochan/index.htm|title= त्रिलोचन|accessmonthday=[[10 दिसंबर]]|accessyear=[[2007]]|format= एचटीएम|publisher= अनुभूति}}</ref> उन्होंने [[काशी हिंदू विश्वविद्यालय]] से एमए अंग्रेजी की एवं लाहौर से संस्कृत में शास्त्री की डिग्री प्राप्त की थी।
पंक्ति 51:
प्रगतिशील धारा के कवि होने के कारण त्रिलोचन मार्क्सवादी चेतना से संपन्न कवि थे, लेकिन इस चेतना का उपयोग उन्होंने अपने ढंग से किया। प्रकट रूप में उनकी कविताएं वाम विचारधारा के बारे में उस तरह नहीं कहतीं, जिस तरह नागार्जुन या केदारनाथ अग्रवाल की कविताएं कहती हैं। त्रिलोचन के भीतर विचारों को लेकर कोई बड़बोलापन भी नहीं था। उनके लेखन में एक विश्वास हर जगह तैरता था कि परिवर्तन की क्रांतिकारी भूमिका जनता ही निभाएगी।<ref>{{cite web |url= http://www2.dw-world.de/hindi/Welt/1.231388.1.html|title= त्रिलोचन शास्त्री नहीं रहे|accessmonthday=[[10 दिसंबर]]|accessyear=[[2007]]|format= एचटीएमएल|publisher= डॉयशेवेले}}</ref>
 
वैसे तो उन्होंने गीत, गजल, सॉनेट, कुंडलियां, बरवै, मुक्त छंद जैसे कविता के तमाम माध्यमों में लिखा, लेकिन सॉनेट (चतुष्पदी) के कारण वह ज्यादा जाने गए। वह आधुनिक हिंदी कविता में सॉनेट के जन्मदाता थे। हिंदी में सॉनेट को विजातीय माना जाता था। लेकिन त्रिलोचन ने इसका भारतीयकरण किया। इसके लिए उन्होंने रोला छंद को आधार बनाया तथा बोलचाल की भाषा और लय का प्रयोग करते हुए चतुष्पदी को लोकरंग में रंगने का काम किया। इस छंद में उन्होंने जितनी रचनाएं कीं, संभवत: स्पेंसर, मिल्टन और शेक्सपीयर जैसे कवियों ने भी नहीं कीं। सॉनेट के जितने भी रूप-भेद साहित्य में किए गए हैं, उन सभी को त्रिलोचन ने आजमाया। <ref>{{cite web |url= http://www.amarujala.com/Aakhar/detail.asp?section_id=1&id=652|title= वयोवृद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री नहीं रहे|accessmonthday=[[10 दिसंबर]]|accessyear=[[2007]]|format= एएसपी|publisher= अमर उजाला}}</ref>
 
== पुरस्कार व सम्मान ==