"नज्द": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 34 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q208154 (translate me)
छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 6:
 
== सीमाएँ ==
[[अरबी भाषा]] में 'नज्द' का मतलब ऊँचा क्षेत्र होता है और यह नाम अरबी प्रायद्वीप के बहुत से ऊँचे क्षेत्रों के लिए प्रयोग किया जाता था। लेकिन इनमें सबसे जाना-माना इस प्रायद्वीप के बीच का भूभाग है जिसके पश्चिम में [[हिजाज़]] और [[येमेन]] के पहाड़, पूर्व में [[बहरीन]] का ऐतिहासिक इलाक़ा और उत्तर में [[इराक़]] और [[सीरिया]] स्थित हैं। <ref name="ref12vumuq">[http://books.google.com/books?id=D8hmZIAaTGQC Oman, UAE & Arabian Peninsula], Jenny Walker, Stuart Butler, pp. 314, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-145-7, ''... Meaning 'highland', the Najd plateau is hemmed in by the Hejaz Mountains to the west and sand deserts surrounding the other three sides ...''</ref>
 
मध्यकालीन मुस्लिम भूगोलशास्त्री हिजाज़ और नज्द प्रदेशों के बीच की सीमा पर बहुत विवाद किया करते थे लेकिन आमतौर पर यह सरहद वहीं समझी जाती है जहाँ पश्चिमी पहाड़ और लावा की चट्टानें पूर्व की ओर ढलान शुरू करती हैं। नज्द की पूर्वी सरहद [[अल-दहना रेगिस्तान]] के लाल रेतीले टीलों में मानी जाती है जो आधुनिक [[रियाध]] शहर से १०० किमी पूर्व में हैं। नज्द की दक्षिण सीमा [[रुब अल-ख़ाली]] के रेगिस्तान में मानी जाती है। नज्द की उत्तरी सीमा को लेकर हमेशा मतभेद रहा है। इस्लाम के शुरू होने पर यह [[फ़ुरात नदी]] के पास मानी जाती थी जहाँ [[ईरान]] के [[सासानी साम्राज्य]] ने अपने राज्य की सुरक्षा की कोशिश करते हुए इराक़ और अरबी प्रायद्वीप के बीच 'ख़ुसरो की दीवारें' बनवाई थी।<ref name="ref56mavum">[http://books.google.com/books?id=1Ml7HTgjj2wC Byzantium and Islam: Age of Transition, 7th-9th Century], Brandie Ratliff, Helen C. Evans, pp. 27, Metropolitan Museum of Art, 2012, ISBN 978-1-58839-457-6, ''... The Sasanian Empire reached its greatest extent under Khusrau I (r. 531-79). Under his kingship, a series of fortification walls were built, similar to Hadrian's Wall and the Great Wall of China.The wall on the southwestern frontier was referred to throughout the region as the 'wall of the Arabs' ...''</ref> आधुनिक प्रयोग में 'अल-यमामा' का क्षेत्र नज्द का हिस्सा माना जाता है, हालांकि पहले ज़माने में यह नज्द से बाहर समझा जाता था।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/नज्द" से प्राप्त