"कोशिका विज्ञान": अवतरणों में अंतर

छो Vinay9350 (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अवतरण को...
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 1:
[[चित्र:NIEHScell.jpg|right|thumb|300px|घटक अणुओं के रूप में कोशिकाओं की समझ]]
'''कोशिका विज्ञान''' (Cytology) या '''कोशिका जैविकी''' (Cell biology) में [[कोशिका]]ओं के शरीरक्रियात्मक गुणों (physiological properties), संरचना, कोशिकांगों (organelles) , वाह्य पर्यावरण के साथ क्रियाओं, जीवनचक्र, [[कोशिका विभाजन|विभाजन]] तथा मृत्यु का वैज्ञानिक अध्यन किया जाता है। यह अध्ययन सूक्ष्म तथा आणविक स्तरों पर किया जाता है।
 
कोशिकाओं के घटकों तथा उनके कार्य करने की विधि का ज्ञान सभी जैविक विज्ञानों के लिये मूलभूत तथा महत्व का विषय है। विशेषतः विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं के बीच समानता और अन्तर की बारीक समझ कोशिकाविज्ञान, [[अणुजैविकी]] (molecular biology) तथा जैवचिकित्सीय क्षेत्रों के लिये महत्वपूर्ण है।