"माउंट आबू": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो Bot: Migrating 25 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q695221 (translate me) |
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की। |
||
पंक्ति 22:
[[समुद्र तल]] से १२२० [[मीटर]] की ऊंचाई पर स्थित '''माउंट आबू''' [[राजस्थान]] का एकमात्र पहाड़ी नगर है। [[सिरोही जिला|सिरोही जिले]] में स्थित [[नीलगिरि]] की पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न व मनोरम है। यह स्थान राज्य के अन्य हिस्सों की तरह गर्म नहीं है। माउंट आबू [[हिन्दु धर्म|हिन्दू]] और [[जैन धर्म]] का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां का ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। माउंट आबू पहले [[चौहान साम्राज्य]] का हिस्सा था। बाद में [[सिरोही]] के महाराजा ने माउंट आबू को [[राजपूताना]] मुख्यालय के लिए अंग्रेजों को पट्टे पर दे दिया। ब्रिटिश शासन के दौरान माउंट आबू मैदानी इलाकों की गर्मियों से बचने के लिए अंग्रेजों का पसंदीदा स्थान था।
== इतिहास ==
माउंट आबू [[प्राचीन काल]] से ही साधु संतों का निवास स्थान रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हिन्दू धर्म के तैंतीस करोड़ देवी देवता इस पवित्र पर्वत पर भ्रमण करते हैं। कहा जाता है कि महान संत [[वशिष्ठ]] ने पृथ्वी से असुरों के विनाश के लिए यहां यज्ञ का आयोजन किया था। [[जैन धर्म]] के चौबीसवें र्तीथकर [[भगवान महावीर]] भी यहां आए थे। उसके बाद से माउंट आबू जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र और पूजनीय तीर्थस्थल बना हुआ है।
== दर्शनीय स्थल ==
|