"चीनी भावचित्र": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 82 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q8201 (translate me)
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 27:
 
=== संयुक्त भावचित्र ===
इनमें एक से अधिक चित्रों या भावचित्रों को जोड़कर नए अर्थों वाले शब्द बनाए जाते हैं। जैसे कि 日 (री) यानि 'सूरज' और 月 (युए) यानि 'चाँद' को जोड़कर 明 (मिंग) यानि 'रोशन' बनता है। यदि व्यक्ति (人 , रन) को पेड़ (木, मू) से जोड़ा जाए तो 休 (शिऊ) बनता है, जिसका मतलब है 'विश्राम' (इसे समझने के लिए सोचिये कि प्राचीनकाल में लोग पेड़ों के नीचे विश्राम किया करते थे)। इसी तरह से 女 (नु, स्त्री) और 子 (ज़ी, बच्चा) जोड़ने से 好 (हाओ) बनता है, जिसका अर्थ 'अच्छा' निर्धारित हुआ है। हालांकि इसपर कुछ [[भाषावैज्ञानिकों]] का विवाद है, इसकी एक अन्य मिसाल 'छत' के लिए 宀 चिह्न को 'स्त्री' के लिए 女 चिह्न के साथ मिलाकर 安 बनाना है, जिसका अर्थ 'शान्ति' है (यानि घर में स्त्री है और घर पर छत है, तो सुख-शान्ति है)।
 
आधुनिक काल में भी ऐसे नए भावचित्र ज़रुरत के अनुसार गढ़े गए हैं। [[प्लैटिनम]] एक मूल्यवान सफ़ेद धातु होती है, जिसके लिए भावचित्र 鉑 है, जो 'सफ़ेद' और 'धातु' को मिलाकर बना है। उसी तरह 'मीटर' (米) और 'हज़ार' (千) को मिलाकर 粁 बना - यह उन्नीसवी सदी के अंत के आसपास प्रयोग होने लगा। अंग्रेज़ी में इस श्रेणी के शब्दों को 'इडियोग्रैमिक कम्पाउंड्ज़' (<small>ideogrammic compounds</small>) कहते हैं।