"फ़िजी": अवतरणों में अंतर

छो 223.183.25.187 (Talk) के संपादनों को हटाकर Addbot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
छो कोष्टक से पहले खाली स्थान छोड़ा।
पंक्ति 69:
फिजी के पहले निवासियों का आगमन यूरोपीय अन्वेषकों जो की सत्राहवें शताब्दी मे फिजी आये थे से बहुत पहले ही हो गया था। मिट्टी के बर्तनों की खुदाई से पता चलता है कि १००० ई.पू के आसपास भी फिजी में निवासी रहा करते थे, हालांकि अभी भी उनके फिजी प्रवास के विषय मे कोई पुख्ता जान्कारी नहीं है। डच अन्वेषक [[हाबिल टैस्मान]] सन १६४३ में जब दक्षिणी महाद्वीप की तलाश में निकले थे तब उन्होनें फिजी का दौरा किया था। उन्नीसवीं सदी तक यूरोपीय स्थायी रूप से द्वीप पर नहीं बसे थे।
 
१८७४ में ब्रिटेन ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण मे लेकर इसे अपना एक उपनिवेश बना लिया। ब्रिटिश लोग [[भारतीय]] मजदूरों को यहाँ ठेके पर गन्ने के खेतों में काम करने के लिये ले आये। सन १९७० में इस देश को [[ब्रिटेन]] ने स्वतंत्रता दी . सन १९८७ में देश का लोकतांत्रिक शासन दो सैन्य विद्रोहों से बाधित हुआ क्योंकि पहले तख्तापलट में ऐसा माना गया की तत्कालीन सरकार मे भारतीय फ़ीजियों का प्रभुत्व था तथा दूसरे में ब्रिटिश [[राजशाही]] और गवर्नर जनरल की जगह एक गैर कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। इसके बाद देश का नाम परिवर्तित करके फिजी गणराज्य कर दिया गया ( १९९७ में इसे बदलकर '''फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य''' कर दिया गया )। इस तख्तापलट के कारण भारतीयों ने बडी़ संख्या मे देश छोड़ दिया जिसके परिणामस्वरूप मेलानेशियन्स का बहुमत हो गया।
[[चित्र:Urville-Viti-Lebouka2.jpg|thumb|left|[[लेवुका]], 1842.]]
1990 में नए संविधान के अन्तर्गत राजनीतिक व्यवस्था मे मूल फ़ीजी लोगों के वर्चस्व को स्थापित किया गया। रंगभेद विरोधी समूह ( GARD ) का गठन एकतरफा थोपे गये संविधान का विरोध करने और 1970 के संविधान की बहाली के लिये किया गया। 1987 के तख्तापलट को अन्जाम देने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सितिवेनी रेबूका नए संविधान के तहत हुये चुनाव के बाद 1992 में प्रधानमंत्री बने। तीन साल बाद, [[सितिवेनी रेबूका]] ने [[संविधान]] समीक्षा आयोग की स्थापना की, जिसके फलस्वरूप 1997 में एक नया संविधान अस्तित्व में आया साथ ही इस संविधान को फ़ीजी भारतीय और फ़ीजी स्वदेशी समुदायों के नेताओं का समर्थन भी मिला। फिजी को एक बार फिर से राष्ट्रमंडल के एक राष्ट्र के रूप में सवीकृति मिल गयी।
पंक्ति 97:
== भूगोल ==
[[चित्र:Fiji map hindi.png|thumb|left|फिजी का मानचित्र]]
फिजी में 322 द्वीप हैं (जिनमें से 106 बसे हुए हैं) इसके अतिरिक्त 522 क्षुद्रद्वीप हैं। द्वीप के दो सबसे महत्वपूर्ण द्वीप हैं [[विती लेवु]] और [[वनुआ लेवु]]। ये द्वीप पहाड़ी हैं, जिनमे 1300 मीटर (4250 फुट) तक की चोटियां हैं, जो उष्णकटिबंधीय वनों से आच्छादित हैं। राजधानी [[सुवा]] विती लेवू मे स्थित है और देश की लगभग तीन चौथाई आबादी का घर है। अन्य महत्वपूर्ण शहरों में शामिल हैं [[नाड़ी]] (अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ स्थित है) , और [[लौतोका]] (एक बडी़ चीनी मिल और समुद्री-पत्तन यहाँ स्थित हैं)।
 
वनुआ लेवु के मुख्य शहरों में [[लाबासा]] और [[सावुसावु]] प्रमुख हैं । अन्य द्वीपों या द्वीप समूहों में शामिल हैं [[टाबेउनी]] और [[कदावु]] जो क्रमशः तीसरा और चौथा सबसे बड़ा द्वीप हैं इसके अलावा [[मामानुका समूह]] ( नाड़ी से थोडा़ बाहर ) और [[यसावा समूह]] लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे हैं, [[लोमाईविती समूह]], सुवा से बाहर है, और दूरस्थ [[लाउ समूह]]। [[रोटुमा]] ,द्वीपसमूह के उत्तर में कुछ 500 किलोमीटर ( 310 मील )की दूरी पर स्थित है और इसे फिजी मे एक विशेष प्रशासनिक दर्जा हासिल है। फिजी के निकटतम पड़ोसी [[टोंगा]] है। फिजी में [[उष्णकटिबंधीय]] जलवायु है और वर्ष भर [[मौसम]] गर्म बना रहता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/फ़िजी" से प्राप्त