छो Bot: Migrating 1 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q272388 (translate me)
छो कोष्टक से पहले खाली स्थान छोड़ा।
पंक्ति 5:
 
== परिचय ==
इस वर्ग का जेलीफिश का जीवनवृत जटिल होता है। किसी-किसी जेलीफिश के अंडे सीधे ही मेडुसा में परिवर्धित हो जाते हैं, परंतु ओरीलिया (Aurelia) नामक जेलीफिश का जीवनवृत्त जटिल होता है। यह विशेष जेलीफिश [[ब्रिटेन]] के समुद्रतटीय जल में पाया जाता है। यह एक पारदर्शी मेडुसा है। यह शरीर के घटाकृति भाग के प्रवाह पूर्ण संकुचन से तैरता है। ओलीलिया का निषेचित अंडा मेडुसा (medusa) में परिवर्धित न होकर एक स्पष्ट रचनावाले पॉलिप (polyp) में, जिसे साइफ़िस्टीमा (Scyphistoma) कहते हैं, परिवर्धित होता है। यह तुरही के आकार का एक छोटा जीव है जिसमें सीमांत स्पर्शक (marginal tentacles) लगे रहते हैं। बाद में यह अपने अपमुख सिरे (aboral end) से किसी अन्य आधार से जुड़ जाता है।
 
साइफ़िस्टोमा मूलिकाओं (rootlets) या देहांकुरों को उत्पन्न करता है जिनसे नए पॉलिश मुकुलित (budded) होते हैं। साइफ़िस्टोमा बहुवर्षीय जीव है। इसमें एक निश्चित अवधि के बाद असाधारण परिवर्तन शुरू होता है। यह परिवर्तन भोजन की कमी अथवा अधिकता के कारण हो सकता है। पहली दशा में साइफिस्टोमा के ऊपरी हिस्से के ऊतक एक चक्रिका सदृश (disc like) रचना में बदल जाते हैं। बाद में यह संरचना पॉलिप से अलग होकर जल में तैरने लगती है। खाद्य पदार्थ की अधिकता के कारण चक्रिकाओं की संयुक्त श्रेणी बन जाती है। संपूर्ण पॉलिप का स्वरूप अब बदल जाता है। ये चक्रिकाएँ परिवर्धित होने के बाद पॉलिप से अलग होकर पानी में तैरने लगती हैं। वस्तुत: ये मेडुसा होते हैं जिनमें आठ भुजाएँ होती हैं। इन मेडुसाओं को एफ़िर (Ephyra) कहते हैं। ये प्रौढ़ औरीलिया से रचना तथा आकार में सर्वथा भिन्न होते हैं। अपवाद स्वरूप ही कोई-कोई चक्रिका मेडुसा के स्थान पर पॉलिप में परिवर्धित होती है।