"सांसारिक प्रेम और देश-प्रेम": अवतरणों में अंतर

छो कोष्टक से पहले खाली स्थान छोड़ा।
छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 1:
सांसारिक प्रेम और देश-प्रेम (उर्दू नाम- इश्के दुनिया और हुब्बे वतन) [[प्रेमचंद]] की पहली प्रकाशित कहानी है। इसका प्रकाशन [[कानपूर]] से निकलने वाली उर्दू पत्रिका [[ज़माना]] के अप्रैल १९०८ के अंक में हुआ था। आम तौर से प्रेमचंद के पहले कहानी संग्रह [[सोज़ेवतन]] में प्रकाशित [[दुनिया का सबसे अनमोल रतन]] को उनकी पहली कहानी माना जाता रहा है। डॉ. कमल किशोर गोयनका के अनुसार सोज़ेवतन का प्रकाशन जून १९०८ में हुआ था जबकि सांसारिक प्रेम और देशप्रेम अप्रैल १९०८ में प्रकाशित हो चुकी थी। <ref>डॉ कमल किशोर गोयनका (संपादक)- "प्रेमचंद कहानी रचनावली", ६ भागों में, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, भूमिका (भाग-१) </ref>
यह कहानी इटली के मशहूर राष्ट्रवादी मैजिनी और उसकी प्रेमिका मैग्डलीन के जीवन को आधार बनाकर लिखी गई है। यह देश की आजादी के लिए आमरण संघर्ष करने की भावना को अभिव्यक्त करती है। यह व्यक्तिगत प्रेम पर राष्ट्रप्रेम को महत्ता प्रदान करने वाली कहानी है।
== कथावस्तु ==