छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 6:
१२३७-३८ के आक्रमण के बाद, मंगोलों ने सारा शहर जला दिया और लोगों को मार दिया । मास्को ने दुबारा विकास किया और १३२७ में व्लादिमीर - सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई ।
वोल्गा नदी के शुरूवात पर स्थित होने के कारण यह शहर अनुकूल था और इस कारण धीरे धीरे शहर बड़ा होने लगा । मास्को एक शांत और संपन्न रियासत बन गया और सारे रूस से लोग आकर यहाँ बसने लगे ।
१६५४-५६ के प्लेग ने मास्को की आधी आबादी को खत्म कर दिया ।१७०३ में बाल्टिक तट पर पीटर महान द्वारा सैंट पीटर्सबर्ग के निर्माण के बाद , १७१२ से मास्को रूस की राजधानी नहीं रही । १७७१ का प्लेग मध्य रूस का आखिरी बड़ा प्लेग था , जिसमे केवल मास्को के ही १००००० व्यक्तियों की जान गयी ।
१९०५ में , अलेक्जेंडर अद्रिनोव मास्को के पहले महापौर बने । १९१७ के रुसी क्रांति के पश्चात , मास्को को सोवियत संघ की राजधानी बनाया गया ।
मई ८,१९६५ को , नाजी जर्मनी पर विजय की २०वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को को हीरो सिटी की उपाधि प्रदान की गयी ।
 
== अर्थव्यवस्था ==
मास्को यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है | यह रूस के सकल घरेलू उत्पाद का करीब २४% योगदान करता है | २००८ में मास्को की अर्थव्यवस्था ८.४४ ट्रिलियन रूबल थी | मास्को में औसत मासिक वेतन ४१६०० रूबल है | २०१० में, मास्को में बेरोजगारी दर सिर्फ १% थी, जो रूस के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में सबसे कम है |
मास्को रूस का निर्विवादित रूप से मुख्य आर्थिक केंद्र है | यहाँ रूस के सबसे बड़े बैंक और कंपनियां स्थित हैं जिनमे रूस की सबसे बड़ी कंपनी गेज्प्रोम भी शामिल है | मास्को की रूस की खुदरा बिक्री में १७% एवं सभी निर्माण गतिविधियों में १३% हिस्सेदारी है | चेर्किजोव्सकी बाजार, ३ करोड़ डॉलर की दैनिक बिक्री एवं दस हजार विक्रेताओं के साथ यूरोप का सबसे बड़ा बाजार है | यह बाजार प्रशासनिक रूप से १२ भागों में बंटा है और शहर के एक बड़े भूभाग पर स्थित है |२००८ में, मास्को में ७४ अरबपति थे और यह न्यूयोर्क , ७१ अरबपति , से ऊँचे पायदान पर है |
 
== शिक्षा ==
मास्को में १६९६ उच्चतर विद्यालय एवं ९१ महाविद्यालय हैं | इनके अलावा, २२२ अन्य संस्थान भी उच्च शिक्षा उपलब्ध करातें हैं, जिनमे ६० प्रदेश विश्वविद्यालय एवं १७५५ में स्थापित लोमोनोसोव मास्को स्टेट विश्वविद्यालय भी शामिल हैं | विश्वविद्यालय में २९ संकाय एवं ४५० विभाग हैं जिनमे ३०००० पूर्वस्नातक एवं ७००० स्नातकोत्तर छात्र पढते हैं | साथ ही विश्वविद्यालय में , उच्चतर विद्यालय के करीब १०००० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं करीब २००० शोधार्थी कार्य करते हैं | मास्को स्टेट विश्वविद्यालय पुस्तकालय, रूस के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है, यहाँ लगभग ९० लाख पुस्तकें हैं |
 
शहर में ४५२ पुस्तकालय हैं, जिनमे से १६८ बच्चों के लिए हैं | १८६२ में स्थापित रुसी स्टेट पुस्तकालय , रूस का राष्ट्रीय पुस्तकालय है |
 
== स्थापत्य ==